फैक्ट चेक

नहीं, यह वीडियो कांग्रेस नेता अहमद पटेल की अंतिम यात्रा नहीं दिखाता है

सोशल मीडिया यूज़र्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि वीडियो में अहमद पटेल की अंतिम यात्रा दर्शायी गयी है |

By - Sumit | 29 Nov 2020 5:53 PM IST

नहीं, यह वीडियो कांग्रेस नेता अहमद पटेल की अंतिम यात्रा नहीं दिखाता है

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेता की अंतिम यात्रा का वीडियो फ़र्ज़ी दावों के साथ वायरल है | नेटिज़ेंस दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो कांग्रेस नेता अहमद पटेल की अंतिम यात्रा का है |

बूम ने पाया कि यह वीडियो ठाणे, महाराष्ट्र का है | हफ़्ते भर पहले 23 नवंबर को महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना यानी एम.एन.एस के नेता जमील शैख़ को राबोडी इलाके में गोली मार दी गयी थी | उनकी मृत्यु हो गयी | इसके बाद उनके अंतिम यात्रा का वीडियो अहमद पटेल की शव यात्रा के रूप में वायरल हो रहा है |

यह वीडियो तब वायरल हो रहा है जब हाल में अहमद पटेल की 71 वर्ष की आयु में कोविड-19 से संक्रमित होने पर 25 नवंबर को मृत्यु होगयी थी |

फ़ैक्ट चेक : क्या किसान आंदोलन की यह बुज़ुर्ग महिला शाहीन बाग़ की 'दादी' है?

कांग्रेस के दिग्गज नेता का अंतिम संस्कार गुजरात के भरूच में 26 नवंबर हुआ | इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे। समाचार रिपोर्टों के अनुसार, अहमद पटेल के अंतिम अवशेषों को दिल्ली से एक चार्टर्ड फ्लाइट में उनके पैतृक गांव लाया गया था |

वायरल वीडियो में एक संकरी गली से गुजरते हुए शवयात्रा को दिखाया गया है। हजारों लोगों के साथ पुलिसकर्मियों को अर्थी के साथ चलते देखा जा सकता है।

नीचे वीडियो देखें और आर्काइव्ड वर्शन के लिए यहां क्लिक करें |

Full View

वीडियो इसी तरह के दावों के साथ अन्य फ़ेसबुक यूज़र्स द्वारा भी शेयर किया गया है।

इसी वीडियो को एक अन्य कैप्शन के साथ भी साझा किया गया है जिसमें दावा किया गया है कि अहमद पटेल की अंत्येष्टि के जुलूस के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन किया गया था। आर्काइव यहां देखें |

Full View

2019 के चुनाव कैंपेन का वीडियो फ़ुटबॉलर माराडोना के अंतिम संस्कार का बताकर शेयर

फ़ैक्ट चेक

हमने सबसे पहले अहमद पटेल के अंतिम संस्कार के लिए रिपोर्ट देखी और पाया कि 26 नवंबर, 2020 को कांग्रेस नेता के अंतिम संस्कार के दृश्य वायरल वीडियो से अलग हैं।

हमने तब वायरल वीडियो से एक की-फ्रेम पर रिवर्स इमेज सर्च किया। हमें 25 नवंबर को प्रकाशित एक मुंबई मिरर आर्टिकल मिला, जो समान वीडियो था जिसे दूसरे एंगल से रिकॉर्ड किया गया था।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो एमएनएस नेता और ठाणे में एक नागरिक वार्ड के अध्यक्ष जमील शैख़ की शव यात्रा का है, जिन्हें 23 नवंबर को अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार दी थी। शेख की शव यात्रा में 25 नवंबर को हजारों लोगों ने भाग लिया था।

रिपोर्ट से संकेत लेते हुए, हमने 'जमील शेख जनाजे' के साथ कीवर्ड खोज की और यही वायरल वीडियो एक सत्यापित यूट्यूब चैनल पर 25 नवंबर को एक हिंदी कैप्शन के साथ अपलोड पाया | कैप्शन में लिखा है: "MNS नेता जमील शेख के जनाजे में हजारों लोग हुए शामिल || Islamuddin khan || Aapka Prahar Times" |

Full View


Tags:

Related Stories