HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

आईपीएल जीतने के बाद बुर्ज ख़लीफ़ा पर रोहित शर्मा की तस्वीर नहीं दिखाई गयी

बूम ने पाया कि मूल तस्वीर को एडिट करके रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के रूपांकन को बुर्ज ख़लीफ़ा पर लगाया गया है।

By - Dilip Unnikrishnan | 14 Nov 2020 9:24 AM GMT

सोशल मीडिया पर एक एडिटेड तस्वीर शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि आईपीएल 2020 का ख़िताब जीतने के बाद मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा की तस्वीर बुर्ज ख़लीफ़ा पर प्रदर्शित की गयी थी।

बूम ने पाया कि मूल तस्वीर को एडिट करके रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के रूपांकन को बुर्ज़ ख़लीफा पर लगाया गया है।

दिवाली के पहले 'ग्रीन क्रैकर्स' के बारे में जान ले ये बातें

वायरल तस्वीर में बुर्ज़ ख़लीफा पर नीले रंग की लाइट के साथ रोहित शर्मा की तस्वीर लगायी गयी है। तस्वीर के साथ शेयर किये जा रहे कैप्शन में लिखा है कि "रोहित शर्मा पहले क्रिकेटर हैं जिनकी तस्वीर बुर्ज ख़लीफ़ा पर दिखाई गई है।"

पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें।

Full View

पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें। अन्य वायरल पोस्ट यहां, यहां और यहां देखें।

मुंबई इंडियंस ने 11 नवंबर को दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में हराकर अपना पांचवां आईपीएल ख़िताब जीता।

हवा साफ़ है या ख़राब बताने वाला एयर क्वालिटी इंडेक्स आख़िर है क्या?

फ़ैक्ट चेक 

बूम ने तस्वीर को बिंग रिवर्स इमेज पर सर्च किया तो इस तस्वीर को अमीरात 24x7 डॉट कॉम पर 2016 के लेख में पाया। लेख के अनुसार आठवें विश्व आत्मकेंद्रित जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में बुर्ज ख़लीफ़ा को नीले रंग की लाइट से सजाया गया था।


इस तस्वीर को देखकर ऐसा लगता है कि इसमें रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के आइकोनिक बैज को एडिट किया गया है।

2019 कुंभ में शाही स्नान के लिए जाते साधुओं का वीडियो मुंबई कूच बताकर वायरल

नीचे वायरल तस्वीर (लेफ़्ट) और अमीरात 24x7 डॉट कॉम (राईट) से तस्वीर के बीच तुलना की गयी है।



हमने फिर बुर्ज ख़लीफ़ा के अधिकारिक ट्विटर हैंडल की जांच की तो रोहित शर्मा और मुंबई इंडियन्स को बधाई देने के लिए टावर पर लाइट जलने का कोई सबूत नहीं मिला। बुर्ज ख़लीफ़ा के ट्वीट के अनुसार, 11 नवंबर को पोलैंड और अंगोला के स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुर्ज़ ख़लीफा को इन देशों के झंडे के रंगों में जलाया गया था।

बूम ने यह भी पाया कि बुर्ज ख़लीफ़ा ने अभिनेता शाहरुख़ खान को 3 नवंबर को उनके जन्मदिन पर उनकी फ़िल्मों की क्लिप दिखा करके बधाई दी थी। आईपीएल सीजन से पहले 22 सितंबर, 2020 को कोलकाता नाइट राइडर्स के रंगों में भी टॉवर पर लाइट जलायी गयी थी।

हालांकि, रोहित शर्मा या मुंबई इंडियंस के लिए टावर पर लाइट जलाए जाने का कोई सबूत नहीं मिला।

हमने रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया हैंडल की भी जांच की और पाया कि बुर्ज ख़लीफ़ा द्वारा बधाई देने के बारे में कोई पोस्ट नहीं है। मुंबई इंडियंस ने एक ग्राफ़िक पोस्ट किया, जिसमें टीम का नाम बुर्ज ख़लीफ़ा पर लिखा हुआ था।

क्या अमरीकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में मनमोहन सिंह मुख्य अतिथि होंगे?

Related Stories