फैक्ट चेक

नहीं, यह सुशांत की भांजी नहीं है, टीवी चैनलों का दावा गलत है

बूम ने पाया कि वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत कोरियोग्राफ़र मनप्रीत तूर के साथ डांस करते नज़र आ रहे हैं

By - Swasti Chatterjee | 19 Aug 2020 4:49 PM IST

नहीं, यह सुशांत की भांजी नहीं है, टीवी चैनलों का दावा गलत है

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का डांस करते हुए एक वीडियो मेनस्ट्रीम मीडिया में छाया हुआ है, जिसमें वो कोरियोग्राफ़र मनप्रीत तूर के साथ डांस करते नज़र आ रहे हैं। हालांकि टीवी चैनलों में दिखाए गए इस वीडियो में दावा किया गया है कि सुशांत अपनी भांजी मल्लिका सिंह के साथ डांस कर रहे हैं । जबकि वास्तविकता यह है कि सुशांत और तूर 'चने के खेत में' गाने में माधुरी दीक्षित के डांस स्टेप्स पर थिरक रहे हैं।

आज तक टीवी चैनल की एडिटर इन चीफ़ अंजना ओम कश्यप ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि: "सुशांत सिंह राजपूत का ये वीडियो भी देखिये। मामू-भांजी की मस्ती। परिवार का प्यार! सुशांत की सबसे बड़ी बहन रानी की बेटी मल्लिका सिंह के साथ नाचते गाते !"

यह वीडियो फुटेज आजतक के बुलेटिन में भी चलाए गए, जहाँ अंजना ओम कश्यप ने इन वीडियोज़ पर प्रकाश डाला, जिन्हें परिवार द्वारा पब्लिक डोमेन में धीरे-धीरे जारी किया जा रहा है ताकि यह दिखाया जा सके कि राजपूत और उनकी बहनों के बीच तनावपूर्ण रिश्तों की खबरों के विपरीत पारिवारिक संबंध बेहतर थे । एक बयान में, राजपूत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती ने आरोप लगाया था कि उनकी बहन प्रियंका सिंह ने इस साल की शुरुआत में उनसे छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी।

आदित्य ठाकरे और दिशा पटानी की पुरानी तस्वीर फ़र्ज़ी दावे के साथ वायरल

राजपूत की चार बहनें हैं, मल्लिका सिंह सबसे बड़ी बहन नीतू सिंह की बेटी है। 14 जून को अभिनेता बांद्रा स्थिति अपने फ़्लैट में मृत पाए गए थे। मुंबई पुलिस ने इसे प्रथम दृष्टया में आत्महत्या का मामला करार दिया।

यहाँ आजतक बुलेटिन देखा जा सकता है। वीडियो डिस्क्रिप्शन में सुशांत के साथ डांसर को उनकी भांजी मल्लिका सिंह बताया गया है।


 हालांकि बाद में आजतक ने ट्विटर पर गलती मानते हुए भूल सुधारी है।

राजपूत अपनी भांजी के साथ

आजतक के अलावा, एबीपी न्यूज़ , द टाइम्स ऑफ इंडिया और इंडिया टुडे समेत कई मीडिया आउटलेट्स ने राजपूत के साथ डांसर को उनकी भांजी बताते हुए वीडियो चलाया। एबीपी न्यूज़ के एंकर ने अपने बुलेटिन, न्यूज़ग्राम, में यह वीडियो चलाया और दावा किया कि राजपूत को अपनी भांजी के साथ मस्ती करते देखा जा सकता है। बुलेटिन 17 अगस्त, शाम 4.04 बजे ब्रेकिंग न्यूज के रूप में चलाया गया था।

Full View

एबीपी न्यूज़ ने आर्टिकल में फीचर्ड बुलेटिन को डिलीट कर दिया। बूम इस सेगमेंट के कैश्ड वर्ज़न तक पहुंचने में कामयाब रहा। 

एबीपी न्यूज़ की फ़ेसबुक पोस्ट हालांकि अभी भी बनी हुई है।

Full View

17 अगस्त को इंडिया टुडे बुलेटिन में यही वीडियो सामान कहानी के साथ टीवी पर चलाया गया । न्यूज़ नेशन ने भी इसी वीडियो सेगमेंट के आधार पर राजपूत की मौत को ख़ुदकुशी बताने पर सवाल उठाए। इंडिया टीवी का वीडियो बुलेटिन यहां देखा जा सकता है।

सुशांत सिंह राजपूत: आई.ए.एन.एस, जागरण सीबीआई जाँच की मांग करने वाले फ़र्ज़ी एकाउंट के झांसे में आए

द टाइम्स ऑफ इंडिया और ई टाइम्स के डिजिटल वर्टिकल ने वीडियो को इस हेडलाइन के साथ चलाया, "माधुरी दीक्षित के 'चने के खेत में' गाने पर भांजी मल्लिका सिंह के साथ डांस करते सुशांत सिंह राजपूत का यह अनदेखा वीडियो आपको नोस्टाल्जिक कर देगा।  ई टाइम्स के इंस्टाग्राम पोस्ट को याहू टाइम्स लाइफस्टाइल और पत्रिका.कॉम ने भी अपनी वेबसाइट पर चलाया।

वीडियो में अभिनेता-कोरियोग्राफ़र मनप्रीत तूर को दिखाया गया है

कई इंटरनेट यूज़र्स ने कश्यप के ट्वीट पर कमेंट करते हुए कहा कि वीडियो कोरियोग्राफ़र मनप्रीत तूर का है। वीडियो राजपूत की फिल्म 'राब्ता' की शूटिंग के दौरान फ़िल्माया गया था। तूर ने न्यूज़ आउटलेट पर गलत तरीके से वीडियो चलाने पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो पोस्ट करते हुए व्यंगात्मक कैप्शन लिखा, ""हम उन सब पर भरोषा नहीं कर सकते जो हम अखबार में पढ़ते हैं | पर इसे शेयर करने के लिए धन्यवाद!"।

मनप्रीत तूर ने सुशांत की मौत वाले दिन ही उनके साथ अपनी पुरानी तस्वीर साझा करते हुए अपना दुःख प्रकट किया था।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो किसने शूट किया। आजतक ने अपने करेक्शन में कहा कि वीडियो राजपूत की भांजी मल्लिका सिंह द्वारा फ़िल्माया गया था। हम स्वतंत्र रूप से इसे सत्यापित नहीं कर सके। बूम ने इस मामले पर कमेंट के लिए सिंह और तूर से संपर्क किया है। उनसे जवाब मिलने पर लेख अपडेट किया जाएगा।

क्यों हो रहा है शाहरुख़ खान की आगामी फ़िल्म 'पठान' के फ़ैन-मेड ट्रेलर का बहिष्कार?

Tags:

Related Stories