HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

प्रियंका गाँधी द्वारा कुम्भ मेले पर किये गए वायरल ट्वीट का सच

वायरल होते पोस्ट में दावा किया गया है की गाँधी ने अपनी ट्वीट में कुम्भ मेले पर कटाक्ष किया है | ट्वीट एक फ़र्ज़ी ट्विटर हैंडल से किया गया था

By - Ashraf Khan | 8 Feb 2019 2:27 PM GMT

दावा: प्रियंका गांधी ने किया ये ट्वीट "भारत मूर्खो का देश है जहाँ सरकार लोगों के पीने के पानी पर नहीं बल्कि ढोंगी और पाखंडियो के शाही स्नान पे करोड़ो खर्च करती है " |

रेटिंग: झूठ

फैक्ट चेक

यह ट्वीट दरअसल मॉर्फ़ किया गया है। बूम ने जब कांग्रेस नेता और पूर्वी उत्तर प्रदेश की पार्टी जनरल सेक्रेटरी के ट्विटर अकाउंट को तलाशने की कोशिश की तो हमें मालूम हुआ की प्रियंका गाँधी वाड्रा का अभी तक कोई ऑफिशियल ट्विटर अकॉउंट है ही नहीं ।

इस केस में एक बात तो साफ़ हो जाती है और वो ये की यह ट्वीट प्रियंका द्वारा नहीं किया गया था |

इस पोस्ट के ज़रिये प्रयागराज में चल रहे कुम्भ मेले पर कटाक्ष करने की कोशिश गयी है | चुनाव के पहले ऐसे ट्वीट्स/कमैंट्स लोगो के धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचा सकती हैं | इस ट्वीट के ज़रिये भी कुछ ऐसी हो कोशिश की गयी है | ऐसे में इस किस्म के ट्वीट्स और कमैंट्स की जांच करना और भी ज़रूरी हो जाता है |

GOOGLE SEARCH

जब ट्विटर पर हमने प्रियंका की ऑफिशियल हैंडल खोजने की कोशिश की तो हमें उनके कई सारे फ़ैन पेज मिले | गूगल पर भी प्रियंका के फ़ैन्स द्वारा मेंटेन किये गए पेज ही मिलें |

फ़ेसबुक पर इस पोस्ट को 'इर्रेस्पोंसिबल इंडियंस' नामक पेज पर शेयर किया गया है जहाँ इसे 705 से ज़्यादा शेयर्स मिले है।

Full View

इस पोस्ट को फ़ेसबुक पर काफ़ी जगहों पर शेयर किया गया है।

जबकि आगामी एलेक्शंस में अब ज़्यादा समय नहीं शेष है, ऐसे कई ट्विटर हैंडल्स उभर के सामने आ रहे हैं | इस तरह के पेजों पर अक्सर पॉलिटिकल प्रोपागेंडा किया जाता है | इसी तरह क्रिकेटर्स और फ़िल्म स्टार्स की राजनैतिक पार्टियों में शामिल होने की ख़बरें भी आजकल काफी वायरल हो रही हैं |

Related Stories