HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
वीडियो

मंच पर तोड़फोड़ का वीडियो नायब सिंह सैनी की रैली का नहीं है, देखें VIDEO

By - BOOM FACT Check Team | 21 May 2024 12:39 PM GMT

दावा: मंच पर तोड़फोड़ का यह वीडियो हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी की रैली का है. 

फैक्ट: बूम ने अपनी जांच में पाया कि वीडियो जनवरी 2021 का है, जब किसानों के विरोध प्रर्दशन के कारण हरियाणा के तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर को करनाल में आयोजित होने वाले 'किसान महापंचायत' कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा था.

कैसे पता की सच्चाई: वायरल वीडियो में सुनाई दे रही एक व्यक्ति की आवाज 'किसानों ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के पंडाल को तहस-नहस कर दिया' से संकेत लेकर हमने एक विशेष कीवर्ड्स से यूट्यूब पर सर्च किया. हमें हिंदी न्यूज चैनल आजतक और News18Punjab/Haryana/Himachal के यूट्यूब चैनल पर जनवरी 2021 की वीडियो रिपोर्ट्स मिलीं. रिपोर्ट में बताया गया कि हरियाणा के करनाल में किसान महापंचायत में किसानों ने मंच को उखाड़ कर फेंक दिया और हेलीपैड को भी तहस-नहस कर दिया.

पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.