HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

एनीमेशन वीडियो को 'जलपरी' बता कर किया गया वायरल

बूम ने पाया की वीडियो एक एनीमेशन वीडियो प्रोड्यूसिंग कंपनी ने बनाया है जो डिजिटली बनाया गया है, हकीक़त में ऐसा कुछ नहीं हुआ है |

By - SK Badiruddin | 12 April 2020 2:26 PM GMT

एक एनीमेशन वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है जिसमें एक जलपरी दिखाई दे रही है, साथ में दावा किया गया है की ये एक जलपरी है | आपको बता दें की यह दावा मनगढंत हैं और वीडियो एक डिजिटल एनीमेशन है |

बूम ने पाया की 13 सेकंड लम्बा यह वीडियो एक अंतराष्ट्रीय फ़िल्म प्रोडक्शन कंपनी ने बनाया है | वीडियो में पीछे लोगों की आवाज़ आती है और पानी पर तैर रहे एक जेटी पर जलपरी दिख रही है|

इसके साथ कैप्शन लिखा है: "एक अजीब सा बड़ी मछली जैसा जानवर जिसके इंसान जैसा सर है और 2 हाथ भी हैं, कहीं पाया गया है, कुछ समझ नहीं आ रहा कि ये क्या है, या फिर मॉर्फड वीडियो है? Please #FactCheck "

नीचे वीडियो देखें और इसका आर्काइव्ड वर्शन यहाँ देखें |

यही वीडियो फ़ेसबुक पर भी वायरल है | इनके आर्काइव्ड वर्शन यहाँ और यहाँ देखें|

Full View

यह भी पढ़ें: पी.एम केयर्स बनाम पी.एम राष्ट्रिय राहत कोष: बातें जो आपको जानना ज़रूरी हैं

यह भी पढ़ें: ये 'अजीब जानवर' नहीं, इटालियन आर्टिस्ट द्वारा बनाये गए सिलिकॉन डॉल्स हैं

फ़ैक्टचेक

बूम ने ये पता लगाया की वीडियो वास्तविक जलपरी का नहीं बल्क़ि कला और एनीमेशन का परिणाम है | ऐसी कोई जलपरी कहीं भी नहीं पाई गई है |

हमें एक वीडियो मिला जिसमें तीन अलग अलग अजीबोगरीब जीवों की रिकॉर्डिंग्स थीं | इस वीडियो को 30 सितम्बर, 2019 को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था | इस क्लिप में जलपरी वाला अंश 1.42 मिनट के बाद देखा जा सकता है |


Full View

इस यूट्यूब चैनल, JJPD Producciones, का फ़ेसबुक पेज साफ़ साफ़ पेज साफ़ साफ़ कहता है की वो एनीमेशन शैली से वीडियो बनाते हैं | इस चैनल को दो निकारागुआइ लोग चलते हैं | इनके नाम हैं जोआक्विन पेरेज़ और जिमी पेरेज़, जो स्पेशल इफ़ेक्ट्स के साथ वीडियो बनाते हैं | 


वीडियो टिकटोक पर वायरल है

यही वीडियो टिकटोक पर भी वायरल हुआ था जिसे फ़िट करने के लिए काटा गया था | इस वीडियो के पीछे लोगों की आवाज़ जोड़ी गयी थी | कई यूज़रों ने प्रोडक्शन कंपनी का वॉटरमार्क उड़ा दिया था | बूम ने वास्तविक वीडियो और वायरल क्लिप की तुलना की |


इस वीडियो का सिलसिलेवार ट्रांजीशन वीडियो यूट्यूब चैनल इंटरनॉटा एम.एक्स पर देखा जा सकता है जो 4, मार्च 2020 को अपलोड किया गया है |

Full View


Related Stories