पिछले शुक्रवार फ़ेसबुक पर अपलोड किया गया एक वीडियो बेहद वायरल हो रहा है | रिपोर्ट लिखे जाने तक 606,886 बार शेयर किये जा चुके इस पोस्ट पर सिर्फ एक छोटा सा संदेश लिखा है: "चाइना में बनता नकली बीफ़ |" आपको बताते चले की हाल-फिलहाल के समय में भारत में बीफ़ (गौ-मांस) एक अतिसंवेदनशील मुद्दा है और ऐसे समय में इस वीडियो काऔर वायरल होना कोई अनोखी बात नहीं होगी | जानिये सच क्या है हालाँकि बूम ने गूगल रिवर्स इमेज सर्च के सहारे ये पता लगाया का ये वीडियो नकली बीफ़ बनाने का नहीं बल्कि रोलर मशीन्स पर सिलिकॉन रबर के शीट्स बनाने का है | पोस्ट पर आये लगभग 12,000 से ज़्यादा कमैंट्स में भी कई दफा कहा गया है की ये नकली बीफ़ नहीं बल्कि सिलिकॉन रबर शीट्स बनाने का तरीका है | आपको बताते चले की ये पोस्ट सबसे पहले कीन हुआत तान नाम के शख्स के फ़ेसबुक प्रोफाइल से अक्टूबर 20 को शेयर किया गया है | कीन ने पोस्ट के साथ ये संदेश भी लिखा है: "चाइना में बनाया जा रहा नकली बीफ़ |" कीन के फ़ेसबुक प्रोफाइल में उनके बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं दी गयी है | Full View हालांकि उनके कई अन्य पोस्ट्स पर फ़ेसबुक यूज़र्स ने उनके द्वारा शेयर किये गए इसी वीडियो को 'फ़ेक' संदेश के साथ शेयर किया है तथा कहा है की ये रबर बनाने की तकनीक है |
बूम ने थोड़ी और छानबीन की तो पता चला की किर्ग़िज़स्तान के बिश्केक शहर स्थित factcheck.kg नाम के वेबसाइट ने पहले ही इस वीडियो का सच पता लगाया था | इसी वीडियो का मिलान के डेविड पुएंते ने भी पर्दाफाश किया था | पुएंते एक पेशेवर फैक्ट चेकर हैं | अपने ब्लॉग पोस्ट में पुएंते ने पुरे विवरण के साथ समझाया है की ये नकली बीफ नहीं बल्कि सिलिकॉन रबर की शीट्स बनायी जा रही हैं | गौरतलब है की रबर के शीट्स बनाने में भी ऐसे ही रोलर्स का उपयोग होता है | पुएंते ने एक वीडियो भी शेयर की है जिसे आप नीचे देख सकते हैं | वीडियो 6 मिनट से देखे | Full Viewरबर बनाने की अलग अलग तकनीकें रबर अक्सर पारभासी (ट्रांसलूसेंट) होता है मगर इससे बनने वाले अंतिम उत्पाद अलग अलग रंगों के हो सकते हैं | इसी सिलसिले में सिलिकॉन रबर के साथ डाई मिलाई जाती है जिससे उत्पादों मनचाहा रंग आ सके | पुएंते द्वारा शेयर किये एक अन्य वीडियो में हम डाई-मिश्रित सिलिकॉन रबर शीट्स देख सकते हैं जो हूबहू 'फ़ेक बीफ' वीडियो में दिखाए गए वस्तु की तरह है | Factcheck.kg ने भी दो अलग अलग वीडियोस को साथ में चला कर इस फ़ेक न्यूज़ का पर्दाफाश करने की कोशिश की है | वीडियो नीचे देखें | Full Viewकैसे बनते हैं रबर के उत्पाद? रबर या रबर-बेस्ड अन्य किसी भी उत्पाद को बनाने में कुछ मूल्य तरीकों का इस्तेमाल होता है | कम्पाउंडिंग और ब्लेंडिंग दो ऐसे ही तरीकें हैं जो रबर, खासकर सिलिकॉन रबर बनाने में इस्तेमाल होते है | यहां दिखाए गए वीडियो में रबर की ब्लेंडिंग हो रही है | ये करीब करीब उस फ़ेक "बीफ वीडियो" जैसा ही दिखता है | Full View