HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

चित्रा त्रिपाठी के मेकअप पर पाकिस्तानी पैनलिस्ट के कमेंट का वीडियो एडिटेड है

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो अत्ता मुहम्मद मरी नाम के पाकिस्तानी यूजर ने एडिट किया है.

By -  Jagriti Trisha |

9 April 2026 2:33 PM IST

सोशल मीडिया पर एबीपी न्यूज की एंकर चित्रा त्रिपाठी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स उनके मेकअप पर टिप्पणी करता नजर आ रहा है. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि लाइव शो के दौरान एक पाकिस्तानी पैनलिस्ट ने चित्रा त्रिपाठी के मेकअप पर आपत्तिजनक टिप्पणी की.

बूम ने फैक्ट चेक में पाया कि वायरल वीडियो एडिटेड है. चित्रा त्रिपाठी के मूल शो में यह शख्स मौजूद नहीं था. वीडियो में नजर आ रहे शख्स अत्ता मुहम्मद मरी ने इस एडिटेड वर्जन को तैयार किया है.

सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

वायरल वीडियो में चित्रा त्रिपाठी जब बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा से जुड़े सवाल पूछती हैं तब पाकिस्तान का प्रतिनिधि जवाब में कहता है, "बलूचिस्तान को देखने के लिए जनरल आसिम मुनीर काफी हैं, मैं तो सिर्फ आपको ही देखूंगा. अगर मेरी नजरें आपसे हटीं तो 50 किलो मेकअप जो अपने चेहरे पर थोप कर आई हैं उसका क्या फायदा?" इस पर प्रतिक्रिया देते हुए चित्रा त्रिपाठी कहती हैं कि मेकअप पर टिप्पणी मत कीजिए...

एक्स और फेसबुक पर इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर्स दावा कर रहे हैं कि पाकिस्तानी पैनलिस्ट ने लाइव टीवी पर चित्रा त्रिपाठी के मेकअप का मजाक उड़ाया. आर्काइव लिंक यहां और यहां देखें.

कांग्रेस नेत्री अल्का लांबा ने भी इस वीडियो को वास्तविक मानकर इसे रीपोस्ट किया और लिखा, 'चित्रा की क्या मजबूरी होगी जो पाकिस्तान के लोगों को अपने चैनल/शो में बुला कर चर्चा करवाने की? यूं उनके हाथों जलील होने की?...' (आर्काइव लिंक)

पड़ताल में क्या मिला:

मूल डिबेट शो में वायरल शख्स शामिल नहीं था 

संबंधित कीवर्ड सर्च की मदद से हमें एबीपी न्यूज के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर 2 मई 2025 को प्रसारित मूल वीडियो मिला, जो चित्रा त्रिपाठी के शो 'महादंगल' का हिस्सा था.

मूल वीडियो में चित्रा त्रिपाठी पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव पर चर्चा कर रही थीं. इस पैनल में रक्षा विशेषज्ञ शंकर प्रसाद और अश्विनी सिवाच के साथ पाकिस्तानी पत्रकार हैदर हयात खान और मुकीम अहमद खान मौजूद थे, जो पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर रहे थे.

इस वीडियो में 18 मिनट के बाद वायरल क्लिप वाला हिस्सा आता है, जहां चित्रा त्रिपाठी बलूचिस्तान और पख्तूनख्वा को लेकर सवाल करती हैं. इसी दौरान मुकीम अहमद खान से बातचीत में चित्रा कहती हैं कि उनके चेहरे पर डर दिखाई दे रहा है. इसके जवाब में मुकीम कहते हैं कि वे मेकअप करके नहीं आए हैं. इस पर चित्रा त्रिपाठी प्रतिक्रिया देती हैं कि मेकअप पर टिप्पणी मत कीजिए.

Full View


पूरे वीडियो में कहीं भी वायरल क्लिप वाला शख्स मौजूद नहीं है. इससे स्पष्ट है कि गलत दावा करने के उद्देश्य से चित्रा त्रिपाठी के मूल वीडियो में छेड़छाड़ की गई है.

पाकिस्तानी यूजर ने एडिट किया वीडियो

बूम पहले भी इसी तर्ज पर बने एंकर रुबिका लियाकत के वीडियो का फैक्ट चेक कर चुका है. हमारी जांच में सामने आया था कि वीडियो में पैनलिस्ट के रूप में दिख रहे शख्स ने ही इसे एडिट किया गया था. शख्स का नाम Atta Mari Baloch है और सोशल मीडिया पर मौजूद जानकारी के अनुसार वह पाकिस्तानी मूल का है.

हमें Atta mari Baloch के फेसबुक पेज पर 6 अप्रैल 2026 को पोस्ट किया गया वायरल वीडियो भी मिला. यूजर के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर इस तरह के कई एडिटेड वीडियो मौजूद हैं, जिनमें वह भारतीय न्यूज चैनलों के डिबेट शो में बतौर गेस्ट शामिल होते और प्रतिक्रिया देते दिख रहा है.

चित्रा त्रिपाठी ने अपने एक्स हैंडल से अल्का लांबा के पोस्ट का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि वह व्यक्ति कभी भी उनके शो का हिस्सा नहीं रहा है.

 


Tags:

Related Stories