HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

RSS ने PM मोदी को असम न जाने की सलाह दी? टीवी9 का फेक वीडियो वायरल

टीवी9 भारतवर्ष ने इन वीडियो का खंडन करते हुए कहा कि इन्हें उनके द्वारा प्रसारित नहीं किया गया है.

By -  Jagriti Trisha |

10 April 2026 5:11 PM IST

सोशल मीडिया पर असम चुनाव से जोड़कर टीवी9 भारतवर्ष के नाम पर दो वीडियो वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में टीवी9 भारतवर्ष की न्यूज एंकर यह दावा करती दिख रही हैं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने असम चुनाव में बीजेपी की स्थिति कमजोर बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर असम का दौरा न करने की सलाह दी है.

वहीं एक अन्य वीडियो में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगे आरोपों की खबर पेश करते हुए न्यूज एंकर यह दावा कर रही हैं कि हिमंता बिस्व सरमा के भ्रष्टाचार ने बीजेपी को मुश्किल में डाल दिया है. 

बूम ने पाया कि टीवी9 भारतवर्ष के मूल वीडियो में एआई की मदद से छेड़छाड़ की गई है. डीपफेक वॉयस डिटेक्टर टूल्स के परिणाम संकेत देते हैं कि इनमें AI जनरेटेड ऑडियो का इस्तेमाल किया गया है.

टीवी9 भारतवर्ष ने भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से दोनों वीडियो का खंडन करते हुए इन्हें एआई ऑल्टर्ड बताया है.

गौरतलब है कि असम की कुल 126 विधानसभा सीटों पर गुरुवार (9 अप्रैल) को वोटिंग हुई, इसके नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे.

सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

वीडियो एक: पहले वीडियो में न्यूज एंकर पासपोर्ट विवाद की खबर पेश करते हुए कह रही हैं कि असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा और उनकी पत्नी ने बीजेपी को मुसीबत में डाल दिया है.

एक्स पर इस वीडियो को शेयर करते हुए एक वेरिफाइड यूजर ने दावा किया कि हिमंता बिस्व सरमा के भ्रष्टाचार और जमीन घोटालों ने BJP की नींद उड़ा दी है. BJP हिमंता से अपना पिंड छुड़ाने की तैयारी में है. (आर्काइव लिंक)

वीडियो दो: दूसरे वीडियो में टीवी9 भारतवर्ष की एक अन्य एंकर यह दावा करती दिख रही हैं कि RSS प्रमुख मोहन भागवत का एक सीक्रेट लेटर लीक हुआ है जिसमें असम में बीजेपी की स्थिति बेहद खराब बताई गई है. साथ ही एंकर ने यह भी दावा किया कि इसके चलते RSS ने प्रधानमंत्री मोदी को असम न जाने की सलाह दी है.

फेसबुक पर इस वीडियो को शेयर करते हुए एक यूजर लिखा, 'असम में बीजेपी की हालत बेहद खराब बताई जा रही है. सूत्रों के अनुसार RSS ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को असम नहीं आने की सलाह दी है.' (आर्काइव लिंक)

पड़ताल में क्या मिला:

हमने दोनों वीडियो की अलग-अलग जांच की और पाया कि इसमें एआई जनरेटेड ऑडियो शामिल है.

1) मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा की पत्नी पर लगे आरोपों से जुड़ा वीडियो

टीवी9 भारतवर्ष के मूल वीडियो में यह खबर शामिल नहीं है 

पड़ताल के दौरान हमें टीवी9 भारतवर्ष के आधिकारिक एक्स हैंडल और यूट्यूब चैनल पर 5 अप्रैल 2026 का अपलोड किया गया एक वीडियो मिला, जिसके विजुअल वायरल वीडियो से मेल खाते हैं. 

इस वीडियो में एंकर वायरल वीडियो वाले समान कपड़ों में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा हिमंता बिस्व सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर लगाए गए आरोपों और उसपर हिमंता बिस्व सरमा की प्रतिक्रिया से जुड़ी खबर बताती नजर आ रही हैं. वीडियो में एंकर कहती हैं कि हिमंता बिस्व सरमा ने इन आरोपों को मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण बताया है और पवन खेड़ा के खिलाफ मानहानि का केस करने की बात कही है. 

Full View


इसमें कहीं भी वह यह नहीं कहतीं कि हिमंता बिस्व सरमा के भ्रष्टाचार से बीजेपी मुसीबत में है, जैसा कि वायरल वीडियो में दावा किया गया है. साथ ही हमने पाया कि इस मूल वीडियो में वायरल क्लिप में दिखाए गए ग्राफिक्स मौजूद नहीं हैं.

असम चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रिनिकी भुइयां सरमा पर तीन देशों के पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया था. हालांकि रिनिकी भुइयां सरमा और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए मनगढ़ंत बताया.

वीडियो में AI की मदद से छेड़छाड़ की गई है

जानकारी के लिए हमने Hive Moderation और Hiya जैसे AI डिटेक्शन टूल्स पर इस वीडियो का परिक्षण किया. टूल Hive Moderation ने वीडियो के स्पीच के AI जनरेटेड होने की संभावना 95.2 प्रतिशत जताई.

डीपफेक वॉयस डिटेक्टर टूल Hiya ने भी वीडियो की आवाज के ज्यादातर हिस्सों को 4/100 का ऑथेंटिसिटी स्कोर दिया, जो इसके डीपफेक होने की संभावना को दिखाता है.



Deepfakes Analysis Unit में हमारे सहयोगियों ने भी जांच के बाद ऑडियो ट्रैक के शुरूआती हिस्से को एआई जनरेटेड करार दिया.

2) RSS के सीक्रेट लेटर का दावा करती एंकर का वीडियो

हमें टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर अक्टूबर 2025 में अपलोड किया गया एक वीडियो मिला, जिसमें एंकर को वायरल वीडियो वाले समान कपड़ों में देखा जा सकता है.

इस वीडियो में न्यूज एंकर अबू धाबी में भारतीय नागरिक अनिल कुमार के 240 करोड़ रुपये (लगभग 100 मिलियन दिरहम) के जैकपॉट लगने से जुड़ी खबर पेश करती दिख रही हैं.

वीडियो में कहीं भी यह नहीं कहा गया कि RSS प्रमुख ने कोई ऐसा लेटर जारी किया है, जिसमें असम में बीजेपी की स्थिति कमजोर बताई गई है या इसके चलते प्रधानमंत्री मोदी को असम न जाने की सलाह दी गई है.

Full View


इसके अलावा हमें ऐसी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट भी नहीं मिली जिसमें RSS द्वारा इस तरह का कोई लेटर जारी किए जाने की बात कही गई हो. द प्रिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक मोहन भागवत के नाम से प्रधानमंत्री मोदी को लिखा एक पत्र वायरल हुआ था, जिसमें हिमंता बिस्व सरमा और उनकी पत्नी को लेकर गंभीर चिंता जताई गई थी. हालांकि RSS पदाधिकारियों ने इस पत्र को फर्जी करार दिया.

बता दें कि विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने असम में कई जनसभाओं को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने डिब्रूगढ़ स्थित एक चाय बागान का भी दौरा किया और महिला श्रमिकों से मुलाकात की थी.

एआई डिटेक्टर टूल्स ने क्या बताया?

जांच के दौरान टूल Hive Moderation ने इस वीडियो के स्पीच के भी AI जनरेटेड होने की संभावना 94.7 प्रतिशत जताई. वहीं Hiya ने इसकी आवाज के ज्यादातर हिस्सों को 1/100 का ऑथेंटिसिटी स्कोर दिया.



टीवी9 भारतवर्ष ने किया वीडियो का खंडन 

टीवी9 भारतवर्ष ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से दोनों वीडियो का खंडन करते हुए बताया कि ये टीवी9 द्वारा प्रसारित नहीं किए गए हैं. सोशल मीडिया हैंडल द्वारा AI ऑल्टर्ड वीडियो पोस्ट किए जा रहे हैं.



Tags:

Related Stories