HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

पाकिस्तान की प्रशंसा करते रवीश कुमार और शिव अरूर के वीडियो डीपफेक हैं

बूम ने पाया कि वीडियो को एआई-जनरेटेड वॉयसओवर का इस्तेमाल करके डिजिटल रूप से एडिट किया गया है.

By -  Anmol Alphonso |

10 April 2026 5:29 PM IST

पत्रकार रवीश कुमार और शिव अरूर के डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे हैं. वीडियो के जरिए दावा है कि उन्होंने अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष विराम के लिए मध्यस्थता करने पर पाकिस्तान की प्रशंसा की और नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की है.

बूम ने पाया कि वीडियो को एआई-जनरेटेड वॉयस ओवर का उपयोग करके डिजिटल रूप से संशोधित किया गया है.

अमेरिका और ईरान ने 8 अप्रैल 2026 को एक सशर्त दो सप्ताह के संघर्ष विराम पर सहमति व्यक्त की, जिसमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के माध्यम से शिपिंग की अनुमति देने के प्रावधान शामिल थे, जिसमें पाकिस्तान ने वार्ता को सुविधाजनक बनाने में मध्यस्थ की भूमिका निभाई. हालांकि युद्धविराम कमजोर बना हुआ है और पूरी तरह लागू नहीं हो पाया है. ईरान ने दक्षिणी लेबनान में जारी इजराइली हवाई हमलों को एक प्रमुख कारण बताते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को काफी हद तक प्रतिबंधित रखा है.

सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

दो वीडियो को एक्स पर इस कैप्शन के साथ साझा किया जा रहा है कि भारतीय मीडिया पाकिस्तान की प्रशंसा कर रहा है और नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना कर रहा है कि वह एक मध्यस्थ बनने में चूक गई.

आर्काइव देखने के लिए यहां क्लिक करें.

आर्काइव देखने के लिए यहां क्लिक करें

हमने क्या पाया:

1) एआई डिटेक्शन टूल के रिजल्ट

बूम ने वायरल वीडियो के ऑडियो का विश्लेषण किया, जिसमें Hiya डीपफेक वॉयस डिटेक्टर ने 6/100 और 29/100 का ऑथेंटिसिटी स्कोर के साथ संकेत दिया कि वॉयस के एआई-जनित डीपफेक होने की प्रबल संभावना है.

हटाएँ संपादित करें

2) मूल वीडियो में क्या है

हमने रवीश कुमार के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और एनडीटीवी पर शिव अरूर के शो को चेक किया और पाया कि उन्होंने वायरल वीडियो जैसा कोई बयान नहीं दिया. हमने उन मूल वीडियो की पहचान की जिनसे फुटेज लिया गया था और डिजिटल रूप से संशोधित किया गया था.

इसके अतिरिक्त शिव अरूर के वायरल वीडियो में एक News ticker दिखता है जिसमें लिखा है कि  "India loses status as a net security provider" जो मूल वीडियो या किसी अन्य शो में नहीं दिखाई देता. इससे संकेत मिलता है कि इसे डिजिटल रूप से जोड़ा गया है.


Full View



Tags:

Related Stories