फास्ट चेक

नहीं, यह वायरल तस्वीर वर्तमान किसान आंदोलन से सम्बंधित नहीं है

दावा किया जा रहा है कि यह किसान आंदोलन का वास्तविक रूप है जो मीडिया नहीं दिखा रही है |

By - Saket Tiwari | 22 Dec 2020 12:25 PM IST

नहीं, यह वायरल तस्वीर वर्तमान किसान आंदोलन से सम्बंधित नहीं है

Claim

"यह किसानों के विरोध का वास्तविक विस्तार है | मीडिया इसे नहीं दिखाएगा (काफी हद तक अंबानी के स्वामित्व में)। आपने कब प्रदर्शनकारियों का इतना विशाल जमावड़ा देखा? दिल्ली की सर्दियों में 4 * C की कड़कड़ाती ठंड वाली रातों को झेलते हुए। आशा है कि वे क्रिसमस से पहले कुछ अच्छी खबरें प्राप्त करेंगे।"

Fact

वायरल तस्वीर के साथ दावा फ़र्ज़ी है | यह तस्वीर मार्च 2018 में ली गयी है जब 25,000 किसानों ने मुंबई की ओर कूंच किया था | यह मार्च किसानों के ख़िलाफ़ नीतियों के विरोध में थी | बूम ने इस तस्वीर के साथ वायरल फ़र्ज़ी दावों को पहले भी ख़ारिज़ किया है | तस्वीर को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि उसपर मुंबईलाइव.कॉम का वॉटरमार्क है | खोज करने पर हमें मुंबई लाइव के ट्विटर हैंडल पर यही तस्वीर 10 मार्च 2018 को पोस्ट की हुई मिली | यही तस्वीर 11 मार्च 2018 को इंडियन एक्सप्रेस के एक लेख में भी प्रकाशित मिली | पूरा लेख पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें |


Tags:

Related Stories