फास्ट चेक

नहीं, ये अमित शाह के बंगाल दौरे के बाद का वीडियो नहीं है

दावे की माने तो यह वीडियो हाल में ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया दिखाता है |

By - Saket Tiwari | 20 Dec 2020 4:38 PM IST

नहीं, ये अमित शाह के बंगाल दौरे के बाद का वीडियो नहीं है

Claim

"अमित सा बंगाल में आने से ममता बौखलाई वीडियो"

Fact

वीडियो के साथ किया जा रहा दावा फ़र्ज़ी है | यह वीडियो 30 नवंबर 2006 का है जब तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल विधानसभा में तोड़फोड़ कर रहे थे | टी.एम.सी वर्कर्स दरअसल पुलिस द्वारा ममता बनर्जी की गिरफ़्तारी का विरोध कर रहे थे | उस साल सिंगुर में टाटा मोटर्स के 'नैनो' प्लांट के विरोध में भारी प्रदर्शन हुए और पुलिस ने ममता बनर्जी को एक दौरे के दौरान गिरफ़्तार किया था | बनर्जी ने प्रोहिबिटरी आदेश का उलंघन कर सिंगुर का दौरा किया था | इस वीडियो के साथ दावों को बूम ने दो साल पहले अप्रैल 2018 में भी ख़ारिज़ किया था | बूम हिंदी ने इसपर 2019 में लेख लिखा था | पूरा लेख नीचे पढ़ें |


Tags:

Related Stories