HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

ख़ालिस्तान समर्थकों का दो साल पुराना वीडियो किसान आंदोलन से जोड़ा गया

दावा किया जा रहा है कि किसान आंदोलन और ख़ालिस्तान मूवमेंट आपस में जुड़े हुए हैं |

By - Anmol Alphonso | 7 Dec 2020 3:45 PM IST

वर्तमान में चल रहे किसान आंदोलन (kisan andolan) से जोड़कर एक दो साल पुराना वीडियो शेयर हो रहा है | यह ख़ालिस्तान (Khalistan) समर्थकों का वीडियो है जिन्होंने सैनफ्रांसिस्को, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), में 2018 में प्रदर्शन किया था |

इस करीब एक मिनट की वीडियो क्लिप में प्रदर्शनकारी ख़ालिस्तान के समर्थन में "गली गली में शोर है भारत माता चोर है," चिल्ला रहे हैं | उन्होंने टी-शर्ट भी ख़ालिस्तान के समर्थन में पहनी हुई है |

यह वीडियो क्लिप तब वायरल हो रही है जब पंजाब और हरियाणा से हज़ारों की संख्या में किसान दिल्ली (Delhi) से जुड़ी सीमाओं पर आ रहे हैं | वे केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों (farm laws) का विरोध कर रहे हैं | कई किसान संघ और संस्थाओं के नेताओं की मीटिंग कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से चल रही है | आने वाले हफ़्ते में भी मीटिंग होने की संभावना है |

यु.के से 7 साल पुरानी तस्वीर वर्तमान किसान आंदोलन से जोड़कर की गयी शेयर

बीजेपी को आर्थिक संकट पर घेरने के लिए कांग्रेस ने बांग्लादेश की फ़ोटो शेयर कर दी

इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है: "इस वीडियो को देखकर आपको समझ आ जायेगा कि किसान आंदोलन और खालिस्तान मूवमेंट में क्या कनेक्शन है और ये आंदोलन कहाँ से संचालित हो रहा है"

पोस्ट्स नीचे देखें और इनके आर्काइव्ड वर्शन यहां और यहां देखें | यह वीडियो ट्विटर और फ़ेसबुक पर तेजी से शेयर किया जा रहा है |




महाशय धर्मपाल गुलाटी के अंतिम क्षण को दिखाता यह वीडियो दरअसल 2019 का है

फ़ैक्ट चेक

बूम ने पाया कि वायरल क्लिप सैनफ्रांसिस्को से है एवं इसे 2018 में फ़िल्माया गया था | यह वर्तमान में चल रहे किसान आंदोलन से सम्बंधित नहीं है |

हमनें वीडियो में सुनाई दे रहे नारों यानी 'गली गली में शोर है भारत माता चोर है' के साथ खोज की और 2018 से कई फ़ेसबुक पोस्ट मिली | इन पोस्ट्स में वीडियो का लम्बा वर्शन था | इन टी-शर्ट्स पर 'मार्च फ़ॉर फ़्रीडम सैनफ्रांसिस्को' लिखा देखा जा सकता है | इससे मालूम होता है कि रैली संयुक्त राज्य अमेरिका में हुई थी |

Full View

हमनें इसके बाद वीडियो में दिख रहे एक 'प्रॉपर होटल' को सर्च किया | इसका स्थान सैनफ्रांसिस्को मिला |


क्या किसान आंदोलन के समर्थन में कनाडाई प्रधानमंत्री धरने पर बैठ गए हैं?

Tags:

Related Stories