HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

क्या नीता अंबानी ने ट्वीट कर के लाउडस्पीकर्स से हो रही अज़ान को गलत बताया?

बूम ने पाया की नीता अंबानी का ट्विटर अकॉउंट है ही नहीं बल्कि ट्वीट एक फ़ैन अकाउंट से किया गया है

By - Shraddha Tiwari | 21 May 2020 6:00 AM GMT

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी के ट्वीट्स अक्सर चर्चा में रहते हैं | ना सिर्फ़ ट्विटर पर बल्कि फ़ेसबुक पर भी इन ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट काफ़ी वायरल होते हैं | पर सबसे मज़े की बात ये है की नीता अंबानी ट्विटर पर हैं ही नहीं | अक्सर साम्प्रदायिकता के रंग में रंगे ये ट्वीट्स अंबानी के नाम पर बने फ़ैन एकाउंट्स से किये जाते हैं |

इस बार नीता अंबानी के नाम से जिस ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ है उसमे लिखा मेसैज कुछ इस प्रकार है: एक कौम 52 सेकंड का राष्ट्र गान नहीं सुन सकती...| और वो चाहते हैं की हम दिन भर में 5 बार  3 मिनट तक उनकी बेसुरी आवाज को सुनें वो भी माइक पर |

बूम ने इसके पहले भी नीता अंबानी के नाम पर वायरल फ़र्ज़ी ट्वीट्स की पड़ताल की है | नीचे पढ़ें |

नीता अंबानी के नाम से फ़र्ज़ी ट्वीट वायरल

अंबानी के नाम पर अज़ान को टारगेट करता ये फ़र्ज़ी ट्वीट ऐसे समय पर वायरल हो रहा है जब की हाल ही में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने लाउडस्पीकर्स से अज़ान ना चलाने के आदेश दिए है | इसके बारे में यहाँ पढ़े | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पहले भी इस प्रकार के निर्णय लिए गए है | इनके बारे और जानकारी यहाँ पाएं |

वायरल पोस्ट को नीचे देखें और इसका आर्काइव्ड वर्ज़न यहाँ देखिए |


हमें फेसबुक पर इस प्रकार के अन्य पोस्ट्स भी मिले |

Full View

फ़ैक्ट चेक

इस ट्वीट की तर्ज पर " नीता अंबानी ", " ट्विटर " जैसे शब्दों को कीवर्ड सर्च करने पर हमें यह पता लगा की नीता अंबानी का कोई आधिकारिक ट्विटर अकाउंट है ही नहीं | इस वायरल ट्वीट के पूर्व भी अंबानी के नाम ट्वीट्स वायरल हुए और इन्हे हटाया गया | इसके बारे में और यहाँ पढ़े |


बूम ने ट्विटर पर इस हैंडल को सर्च किया तो पता चला की नीता अंबानी (0Nita_ji) के नाम से बने इस अकाउंट में इसे एक फ़ैन पेज - यानि किसी प्रशंसक द्वारा बनाया गया अकाउंट - बताया गया है | इस अकाउंट का स्क्रीनशॉट नीचे देखे |

राहुल गांधी की मज़दूरों के साथ मुलाक़ात की तस्वीरें झूठे दावों के साथ वायरल



 

हालाँकि अप्रैल, 2020 में बने इस फ़ैन अकाउंट से किया गया वायरल ट्वीट अब डिलीट कर दिया गया है लेकिन इस अकाउंट में कई अन्य ट्वीट्स है जो सांप्रदायिकता के रंग में रंगे हुए हैं |

बूम ने इंटरनेट पर नीता अंबानी द्वारा दिए गए ऐसे किसी भी बयान को ढूंढने की कोशिश की पर ना तो हमें उनके द्वारा दिया गया ऐसा कोई बयान मिला ना अज़ान के मसले पर उनकी कोई टिप्पणी मिली |

Related Stories