HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे के साथ नज़र आ रहे संबित पात्रा की ये तस्वीर फ़र्ज़ी है

बूम ने पाया की असल तस्वीर में दुबे अपने करीबी जय बाजपेयी के साथ है ना की भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के साथ

By - Sumit | 12 July 2020 4:21 PM GMT

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की नृशंस हत्या करने के बाद पुलिस के हाथों मारे गए कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की एक एडिटेड तस्वीर सोशल मीडिया पर फ़र्ज़ी दावे के साथ काफ़ी वायरल है |

वायरल तस्वीर में दुबे एक शादी समारोह में अपने गुर्गों के साथ नाचता दिखाई दे रहा है | बूम ने पता लगाया की असल तस्वीर में दुबे के करीबी जय बाजपेयी के चेहरे को फ़ोटोशॉप की मदद से भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा के चेहरे से बदल दिया गया है |

विकास दुबे देशभर में तब चर्चा का विषय बन गया जब 3 जुलाई को तड़के कानपुर के बिकरू में आठ पुलिसकर्मियों की हुई नृशंस हत्या में उसका नाम सामने आया | उत्तर प्रदेश पुलिस के ये आठ जवान तब शहीद हो गए थे जब वो शुक्रवार को दुबे को पकड़ने उसके गाँव पहुंचे थे |

दुबे दोबारा चर्चा में तब आया था जब 10 जुलाई की सुबह पुलिस एनकाउंटर में उसकी मौत हो गयी | उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले से बताया गया की दुबे पुलिस की गिरफ़्त से भागने के क्रम में मारा गया |

विकास दुबे एनकाउंटर: पिछले सात दिनों में क्या-क्या हुआ?

वायरल पोस्ट (आर्काइव) के साथ कैप्शन है 'सम्बित पात्रा के साथ डांस करते विकास दुबे बड़ी मुश्किल से मिला है यह फोटो' |

Full View

इस तस्वीर के साथ एक अन्य पोस्ट (आर्काइव) में कैप्शन कहता है 'संबित पात्रा के साथ डांस करते विकास दुबे क्या खूब जोड़ी' |

Full View

ट्विटर पर भी ये तस्वीर कई हैंडल्स पर ऐसे ही दावों के साथ शेयर की जा रही है |

ये कानपुर में आठ पुलिस कर्मियों की मौत से जुड़े अपराधी विकास दुबे की तस्वीर नहीं है

फ़ैक्ट चेक

बूम ने वायरल तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च के सहारे जांचा तो हमें 7 जुलाई 2020 को ए.बी.पी लाइव में छपी यही तस्वीर मिली जिसे फ़ाइल फ़ोटो बताया गया था |

यही तस्वीर 7 जुलाई को प्रकाशित अमर उजाला में भी छपी थी |

दोनों रिपोर्ट्स में दुबे के साथ दिखाई देते शख्स का नाम जय बाजपेयी बताया गया है | रिपोर्ट्स के अनुसार बाजपेयी दुबे का ख़ास था और उसका खजांची भी था  और फ़िलहाल एस.टी.एफ द्वारा उससे पूछताछ हो रही है |


बूम ने वायरल तस्वीर और असल तस्वीर को करीब से जांचा और पाया की असल तस्वीर में जय बाजपेयी के चेहरे को एडिट करके संबित पात्रा की शक्ल से रिप्लेस किया गया है | नीचे दोनों तस्वीरों की तुलना देखें |


इससे तुलना से स्पष्ट हो जाता है की असल तस्वीर एडिट की गयी है |

Related Stories