HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

बांग्लादेश के दर्दनाक घटना की तस्वीर को आत्मनिर्भर भारत अभियान से जोड़ किया गया वायरल

बूम ने पाया की इस तस्वीर और घटना का भारत से कोई सम्बन्ध नहीं है

By - Saket Tiwari | 18 Jun 2020 10:55 AM GMT

आत्मनिर्भर भारत मिशन का उपहास उड़ाता एक पोस्ट दिल दहला देने वाली एक तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर वायरल है | तस्वीर में एक तालाब के किनारे पेड़ से लटकती महिला की लाश देखी जा सकती है और पास ही पानी में एक बच्चे का शव तैरता दिखाई देता है | इस तस्वीर को भारत का बताते हुए आत्मनिर्भर भारत मिशन का मज़ाक उड़ाने की कोशिश की गयी है |

आपको बता दें की वायरल पोस्ट के साथ किया गया दावा फ़र्ज़ी है और ये दर्दनाक घटना बांग्लादेश के नोआखली ज़िले के सोल्ला गांव में हुई थी ना की भारत में |

यह पोस्ट ट्विटर और फ़ेसबुक पर काफ़ी वायरल है | इसके साथ कैप्शन में लिखा है 'आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर जो खून के आंसू रोने पर मजबूर कर दे' |

यह भी पढ़ें: ट्रेन की बोगियों के बीच सफ़र करते महिला और बच्चे का वीडियो भारत से नहीं है

चूँकि तस्वीर हृदय-विदारक है, इसलिए बूम ने उसे अपने होम पेज पर नहीं शेयर किया है | वायरल पोस्ट को आप यहाँ और यहाँ देखें | इनके आर्काइव्ड यहाँ और यहाँ उपलब्ध हैं |

नोट: तसवीरें विचलित करने वाली हैं, देखने के लिए विवेक का इस्तेमाल करें |

यह भी पढ़ें: जी नहीं, ये लाशें चीन द्वारा समंदर में नहीं फेंकी गयी हैं

फ़ैक्ट चेक

बूम ने तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च पर डाला और पाया की बांग्लादेशी वेबसाइट 'बांग्लादेश टुडे' पर यही तस्वीर अपलोड की गयी है |


इस लेख का अनुवाद कर देखने पर मालुम हुआ की घटना बांग्लादेश की है |

हमनें इसके बाद कीवर्ड्स सर्च किया तो हमें बांग्लादेशी मीडिया के कई लेख मिले जो इस घटना पर थे |

बांग्लादेशी वेबसाइट आब्जर्वरबीडी के अनुसार सदर पुलिस स्टेशन के अफ़सर थॉमस बरुआ ने वेबसाइट को बताया, "शरीरों को नोखाली जनरल हॉस्पिटल के मुर्दा घर भेजा जा चूका है |"

वेबसाइट के अनुसार मृतक का नाम बीबी मरियम था जिसकी उम्र 25 वर्ष थी | लेख यह भी कहता है की उसका पति फ़रार है | पति का नाम अकबर अली है | मरियम के भाई ने आब्जर्वरबीडी को बताया की मरियम और अकबर के बीच अकबर के विवाहोत्तर संबंधों के चलते झगड़ा होता रहता था |

इसी तस्वीर के साथ हमें एक आर्टिकल बांग्ला ट्रिब्यून पर भी मिला जिसमे लगभग वही बाते कही गई हैं जो पहले आर्टिकल में कही गयीं हैं |

पूरा लेख यहाँ पढ़ें |

इस वेबसाइट पर दी गयी जानकारी को बूम स्वतंत्र रूप से प्रमाणित नहीं कर सकता है, यह जानकारी केवल तस्वीर के बांग्लादेश से होने की पुष्टि करती है |

Related Stories