HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

फ़्रांस: यमन का पुराना वीडियो फ़र्ज़ी दावों के साथ वायरल

बूम ने पाया कि यह वीडियो सना, यमन में 9 नवंबर, 2019, को फ़िल्माया गया था

By - Nivedita Niranjankumar | 30 Oct 2020 1:51 PM GMT

यमन में फ़िल्माया गया 2019 का एक वीडियो जिसमें पैग़ंबर मुहम्मद (Prophet Mohammed) का जन्मदिन मनाने इकठ्ठा हुई भीड़ को दिखाया गया है, फ़र्ज़ी दावों के साथ वायरल है | नेटिज़ेंस इसे फ़र्ज़ी तरह से हाल में फ़्रांस के शिक्षक के क़त्ल से जोड़ रहे हैं |

इस वीडियो को शेयर कर दावा किया गया है कि मुसलामानों की यह भीड़ फ़्रांस में इकठ्ठा हुई है | इसके अलावा यह वीडियो इस दावे के साथ भी वायरल है कि यह भीड़ चेचन्या में इकठ्ठा हुई है | यह दोनों ही दावे गलत हैं |

दो हफ़्तों पहले 16 अक्टूबर, 2020, को फ़्रांस के 'du Bois d'Aulne' कॉलेज में शिक्षक सैमुएल पैटी (Samuel Paty) का चेचन उत्पत्ति वाले एक उग्र इस्लामी अब्दोलाख अबॉयज़िदोविच ने सर कलम कर दिया | अब्दोलाख ने यह इसलिए किया क्योंकि सैमुएल पैटी ने 'फ़्री स्पीच' पर लेक्चर दिया जिसमें उन्होंने पैग़म्बर मुहम्मद के विवादित कार्टून दिखाए |

नमाज़ पढ़ते प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस का वीडियो फ़्रांस का नहीं है

कुछ पोस्ट्स नीचे देखें |

दूसरा दावा फ़र्ज़ी तरीके से इस वीडियो को चेचन्या का बताता है | चेचन्या मुस्लिम मेजोरिटी वाला एक रूसी देश है | बीसवीं सताब्दी में रुसी फ़ोर्सेस और इस्लामिक अलगाववादियों के बीच लड़ाइयों के बाद फ़्रांस ने कई लोगों को शरण दी थी | शिक्षक पर इस हमले से फ़्रांस में बड़ी मात्रा में प्रदर्शन हो रहे हैं और चेचन्या से आये शरणार्थियों और अब फ़्रांस में सेटल हो चुके लोगों के ख़िलाफ़ प्रोटेस्ट हो रही हैं |

इस वीडियो के साथ वायरल कैप्शन यूँ है: चेचेन्या में लाखों मुसलमान गुस्ताख़े रसूल फ्रांस के ख़िलाफ़ अल्लाह के रसूल की मोहब्बत में सड़कों पर आ गए |

यह दावे ट्विटर और फ़ेसबुक पर वायरल हैं |

Full View

फ़र्ज़ी: सूडान में जर्मन एम्बेसी पर 2012 के हमले को फ़्रेंच एम्बेसी से जोड़ा

फ़ैक्ट चेक

बूम ने पाया कि यह वीडियो दरअसल पैग़ंबर मुहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर इकट्ठा हुए लोगो को दिखाता है | यह यमन में नवंबर 2019 को फ़िल्माया गया था | हमनें वायरल वीडियो के एक फ़्रेम के साथ खोज की और नवंबर 2019 के कई आर्टिकल्स मिले जिसमें यही दृश्य थे |

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ यह दृश्य पैग़ंबर मुहम्मद के जन्मदिन का है जो यमन की राजधानी सना में आयोजित हुआ था |

धमार न्यूज़, यमन, के एक लेख में हमें वायरल वीडियो के समान एक लोगों मिला | इस लोगो में लिखा था - अंसार अल्लाह मीडिया सेंटर | इससे संकेत लेकर खोज करने पर हमें एक न्यूज़ साइट मिली जो यमन में हौथी मूवमेंट से जुड़ी है |

इसके बाद अरबी कीवर्ड्स के साथ खोज करने पर 9 नवंबर, 2019, का एक लेख मिला जिसमें वायरल वीडियो से मिलते जुलते विसुअल्स हैं |


इस रिपोर्ट के मुताबिक़ भीड़ पैग़ंबर मुहम्मद का जन्मदिन मनाने के लिए इकठ्ठा हुई थी | इसके बाद हमें ए.ऍफ़.पी.टीवी, ए.ऍफ़.पी न्यूज़ एजेंसी की वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस, पर इसी कार्यक्रम के दृश्य मिले जो 9 नवंबर, 2019 को फ़िल्माए गए थे |


फ़्रांस में हुए शिक्षक के क़त्ल के मामले को लेकर वायरल हो रही कई फ़र्ज़ी ख़बरों को बूम ने पहले भी ख़ारिज़ किया है | नीचे पढ़ें |

फ़र्ज़ी: सूडान में जर्मन एम्बेसी पर 2012 के हमले को फ़्रेंच एम्बेसी से जोड़ा

Related Stories