HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

यूपी में खामेनेई के लिए हुए प्रदर्शन में लाठीचार्ज के दावे से पुराना वीडियो वायरल

बूम ने पाया कि वीडियो लखनऊ में ईरान के समर्थन में हुए प्रदर्शन का नहीं है. यह 26 सितंबर 2025 को बरेली में आयोजित 'आई लव मोहम्मद' रैली के दौरान यूपी पुलिस के लाठीचार्ज का वीडियो है.

By -  Jagriti Trisha |

6 March 2026 3:45 PM IST

सोशल मीडिया पर ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह सैय्यद अली खामेनेई की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए प्रदर्शन से जोड़कर एक वीडियो वायरल है. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि लखनऊ में अमेरिका-इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन करते लोगों पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने लाठियां बरसाईं.

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है. यह वीडियो लखनऊ का नहीं बल्कि बरेली का है, जहां 26 सितंबर 2025 को यूपी पुलिस ने 'आई लव मोहम्मद' के समर्थन में आयोजित रैली पर लाठीचार्ज किया था.

अमेरिका और इजरायल द्वारा 28 फरवरी 2026 को ईरान पर किए गए हमले में उसके सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत हो गई. इसके बाद दुनिया भर में खामेनेई समर्थक इसके विरोध में सड़कों पर उतर आए और शोक व्यक्त किया.

भारत के जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में शिया समुदाय के लोगों ने सड़कों पर आकर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की. लखनऊ में भी इसका असर देखने को मिला, यहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन करते नजर आए. हालांकि किसी भी विश्वसनीय रिपोर्ट में लखनऊ में प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज की बात नहीं कही गई.

सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

एक्स और फेसबुक पर वायरल हो रहे करीब 25 सेकंड के इस वीडियो में पुलिस सड़क पर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज करती नजर आ रही है. (आर्काइव लिंक)

इस वीडियो को हालिया इजरायल-अमेरिकी संघर्ष के दौरान ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के विरोध में हुए प्रदर्शनों से जोड़कर शेयर किया जा रहा है. यूजर्स इसे लखनऊ में हुए प्रदर्शन का वीडियो बताते हुए लिख रहे हैं कि "UP पुलिस ने लखनऊ में जबरन सड़क रोक कर ईरानी धार्मिक कट्टरपंथी खामेनेई के लिए उपद्रव कर रहे मजहबी कट्टरपंथियों पर लाठीयां बरसाईं." (आर्काइव लिंक)

पड़ताल में क्या मिला:

वायरल वीडियो पुराना है

वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें इंस्टाग्राम पर 26 सितंबर 2025 का पोस्ट किया गया यही वीडियो मिला. इसके कैप्शन में इसे उत्तर प्रदेश के बरेली का बताया गया था. इससे साफ था कि वीडियो किसी हालिया प्रदर्शन का नहीं है.

फेसबुक पर भी एक यूजर ने 26 सितंबर 2025 को इससे मिलता-जुलता अलग एंगल से रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो पोस्ट किया था. इसके कैप्शन के मुताबिक पुलिस लाठीचार्ज का यह वीडियो बरेली में 'आई लव मोहम्मद' के मुद्दे पर आयोजित रैली का था.

'आई लव मोहम्मद' के समर्थन में आयोजित रैली पर हुआ था लाठीचार्ज 

आगे हमें इस वीडियो के विजुअल के साथ घटना से संबंधित कई न्यूज रिपोर्ट मिली. जी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक 26 सितंबर 2025 को जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग 'आई लव मोहम्मद' लिखे पोस्टर और बैनर के साथ सड़कों पर उतर आए और नारेबाजी करने लगे. 

भीड़ के खलील स्कूल और इस्लामिया ग्राउंड की ओर बढ़ने के क्रम में पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया. इसी बीच कुछ उपद्रवियों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी. स्थिति बिगड़ने पर भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया. वायरल वीडियो में भी एक दृश्य में 'आई लव मोहम्मद' का पोस्टर देखा जा सकता है.

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक बरेली में आला हजरात दरगाह और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल प्रमुख मौलाना तौकीर रजा की अपील पर बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए, लेकिन प्रशासन का कहना था कि इसके लिए अनुमति नहीं दी गई थी. इस घटना के बाद 27 सितंबर को तौकीर रजा को गिरफ्तार कर लिया गया था. घटना पर एनडीटीवी, आजतक और न्यूज नेशन की भी रिपोर्ट देखी जा सकती है.

Full View


'आई लव मोहम्मद' विवाद पर बूम की विस्तृत रिपोर्ट यहां पढ़ सकते हैं.



Tags:

Related Stories