HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

पार्टी के बाद युवती को नाले में फेंकने के दावे से मूवी का सीन हुआ वायरल

बूम ने पाया कि युवती को नाले में फेंकने का यह वीडियो साल 2017 में आई फिल्म 'मॉम' का एक दृश्य है.

By -  Jagriti Trisha |

23 Feb 2026 3:40 PM IST

सोशल मीडिया पर एक युवती को नाले में फेंकने का वीभत्स वीडियो खूब वायरल है. इसके साथ दावा किया जा रहा है कि ऑनलाइन दोस्ती के बाद युवती का इस्तेमाल कर उसे नाले में फेंक दिया गया.

बूम ने फैक्ट चेक में पाया कि युवती को नाले में फेंकने का यह वीडियो किसी वास्तविक घटना का नहीं है. यह साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'मॉम' का एक दृश्य है.

हाल के दिनों में ऑनलाइन जान-पहचान के बाद महिलाओं के खिलाफ हिंसा की घटनाएं काफी बढ़ी हैं. पिछले दिनों गुरुग्राम के सेक्टर-69 में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां त्रिपुरा की रहने वाली 19 वर्षीय युवती के साथ उसके लिव-इन पार्टनर ने लगातार मारपीट की, टॉर्चर किया और कथित तौर पर उसके प्राइवेट पार्ट्स पर सैनिटाइजर डालकर आग लगाने की कोशिश की. खबरों के मुताबिक आरोपी शिवम और पीड़िता की पहचान एक ऑनलाइन एप के जरिए हुई थी.

सोशल मीडिया क्या है वायरल?

वायरल हो रही क्लिप में रात के अंधेरे में गाड़ी से एक व्यक्ति एक युवती को नाले में धक्का देते नजर आ रहा है. यूजर्स इसके साथ दावा कर रहे हैं कि 'पहले युवती को इंस्टाग्राम पर फंसाया गया फिर उसका 'इस्तेमाल' कर नाले में फेंक दिया गया.' (आर्काइव लिंक)

वहीं कुछ यूजर्स विक्टिम ब्लेमिंग करते हुए वीडियो के साथ लिख रहे हैं, 'दारू के नशे में धुत्त लड़की को नाइट पार्टी के बाद नाले में फेक दिया. ज्यादा मॉडर्न बनने वाली लड़कियों के साथ यही होता है. इस लिए अपने बड़े-बुजुर्गों का कहना मानो कम से कम नाले में तो नहीं फेंका जाएगा.' (आर्काइव लिंक)

पड़ताल में क्या मिला:

वायरल क्लिप वास्तविक घटना नहीं, फिल्म का दृश्य है

संबंधित कीवर्ड और रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमें वायरल क्लिप से जुड़ी किसी हालिया घटना की कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली. एक्स पर वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में कई यूजर ने बताया कि यह फिल्म 'मॉम' का एक दृश्य है.

इसकी मदद से हमें Bollywood Premium के यूट्यूब चैनल पर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की यह पूरी फिल्म मिली. करीब 2 घंटे 26 मिनट की इस फिल्म में 24 मिनट 10 सेकंड पर वायरल क्लिप वाला हिस्सा देखा जा सकता है, जहां एक शख्स गाड़ी से एक युवती को धक्का देता है और फिर लात से उसे नाले में धकेल देता है.

इस सीन के तुरंत बाद एक्ट्रेस का क्लोजअप शॉट भी नजर आता है. इससे साफ है कि 'मॉम' फिल्म के इस दृश्य वास्तविक बताकर इसके साथ भ्रामक दावा किया जा रहा है. नीचे दोनों दृश्यों के बीच तुलना देखी जा सकती है.



साल 2017 में आई थी फिल्म 'मॉम'

रवि उद्यावर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मॉम’ 2017 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म मां-बेटी के रिश्ते पर आधारित एक इमोशनल थ्रिलर थी. इसमें मां देवकी का किरदार दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने निभाया था, जो अपनी सौतेली बेटी के साथ एक पार्टी के दौरान हुए गैंगरेप के बाद न्याय के लिए संघर्ष करती है.

बेटी आर्या की भूमिका पाकिस्तानी अभिनेत्री सजल अली ने निभाई थी जो वीडियो में पीड़िता के रूप में नजर आती हैं. फिल्म में जब कानून उसे इंसाफ नहीं देता तो देवकी खुद दोषियों को सजा देने निकल पड़ती है.



Tags:

Related Stories