HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

ईरान ने अमेरिकी B‑2 बॉम्बर मार गिराया? नहीं, वायरल तस्वीर AI जनरेटेड है

एआई डिटेक्टर SynthID के मुताबिक यह तस्वीर Google AI की मदद से बनाई या एडिट की गई है. अन्य एआई डिटेक्शन टूल्स भी इसके एआई जनरेटेड होने की पुष्टि करते हैं.

By -  Jagriti Trisha |

10 March 2026 1:41 PM IST

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बढ़ते सैन्य टकराव के बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि ईरान ने एक अमेरिकी B‑2 Spirit स्टील्थ बॉम्बर को मार गिराया है और उसके पूरे क्रू को किडनैप कर लिया है.

इस तस्वीर में कुछ बंदूकधारी कुछ लोगों को पकड़कर ले जाते हुए नजर आ रहे हैं. इसमें पीछे की तरफ ईरान का झंडा और एक क्षतिग्रस्त विमान मौजूद है. 

बूम ने फैक्ट चेक में पाया कि वायरल हो रही तस्वीर फेक है. इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया है. ईरान द्वारा अमेरिकी B‑2 बॉम्बर को गिराने या उसके पूरे क्रू को किडनैप करने से संबंधित कोई आधिकारिक सूचना या मीडिया रिपोर्ट मौजूद नहीं है.

गौरतलब है कि अमेरिका ने ईरान पर हमले के लिए B-2 स्टील्थ बॉम्बर का इस्तेमाल किया है. B-2 स्टील्थ बॉम्बर अमेरिकी वायुसेना का उन्नत विमान है, जो रडार से बचकर भूमिगत ठिकानों पर बंकर-बस्टर बम गिराने में सक्षम है.

सोशल मीडिया पर क्या है वायरल? 

एक्स पर ईरान के नए सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenie के नाम पर बने एक पैरोडी अकाउंट ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए अंग्रेजी कैप्शन में लिखा, "बहुत-बहुत बधाई: ईरान ने एक अमेरिकी बी-2 बमवर्षक विमान को मार गिराया और पूरे चालक दल का अपहरण कर लिया. ईरान पूरी तरह से जीत रहा है.." (आर्काइव लिंक) फेसबुक पर भी यह तस्वीर इसी दावे से वायरल है. (आर्काइव लिंक)

पड़ताल में क्या मिला:

पड़ताल के दौरान हमें ऐसी कोई विश्वसनीय स्रोत या मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें कहा गया हो कि ईरान ने अमेरिकी बॉम्बर B-2 स्टील्थ को मार गिराया है और उसके क्रू को किडनैप कर लिया है.

तस्वीर एआई जनरेटेड है

हमने HiveModeration और Was It AI जैसे एआई डिटेक्शन टूल्स की मदद से वायरल तस्वीर का विश्लेषण किया. इन टूल्स ने स्पष्ट संकेत दिया कि यह तस्वीर एआई की मदद से तैयार की गई है.


वायरल दावे का कोई विश्वसनीय आधार नहीं है

एआई डिटेक्टर SynthID के विश्लेषण में भी यह तस्वीर एआई जनित पाई गई. SynthID तकनीक AI जनरेटेड कंटेंट में मौजूद डिजिटल वॉटरमार्क की पहचान करती है. इसके मुताबिक इस तस्वीर का ज्यादातर या पूरा हिस्सा Google AI की मदद से बनाया या एडिट किया गया है.

ऑपरेशन Epic fury के तहत अमेरिकी बी-2 बमवर्षक विमानों ने ईरानी ठिकानों पर हमले किए हैं लेकिन किसी भी रिपोर्ट में इनके हताहत होने जानकारी नहीं दी गई है. कुछ सोशल मीडिया अकाउंट ने ईरान द्वारा अमेरिकी बमवर्षक विमान के गिराये जाने का दावा किया था हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई.



Tags:

Related Stories