फैक्ट चेक

सिद्धू की रैली से क्लिप किये गए वीडियो को मज़हबी रंग दे कर किया गया वायरल

वायरल वीडियो में सिद्धू स्टेज पर से अल्लाह-हु-अकबर का उद्घोष करते नज़र आते हैं | हालाँकि उन हिस्सों को, जहां सिद्धू ने जो बोले सो निहाल और भारत माता की जय बोला है, हटा दिया गया है

By - Sumit | 20 April 2019 4:24 PM IST

sidhu fake sloganeering

कांग्रेस लीडर नवजोत सिंह सिद्धू का एक वीडियो इन दिनों काफ़ी वायरल हो रहा है | वीडियो में सिद्धू एक स्टेज पर खड़े हो कर लोगो से कहते हैं, "मेरे साथ बोलिये, अल्लाह-हु-अकबर" | उनके ये कहने पर भीड़ में से अल्लाह-हु-अकबर की एकमुश्त आवाज़ आती है | वायरल पोस्ट के साथ भ्रम पैदा करने वाला ये कैप्शन भी है: अब क्या अब तो कांग्रेस खुलेआम “#अल्लाहहू अकबर” बोलने कह रही!

sidhu viral video
वायरल वीडियो

आपको बता दें की ये वीडियो क्लिप एडिट किया गया है और फ़िलहाल गलत सन्दर्भ में वायरल किया जा रहा है |

ये वीडियो दरअसल सिद्धू के किशनगंज, बिहार रैली से है | ज्ञात रहे की जनता को सम्बोद्धित करते हुए भाषण के दौरान सिद्धू ने अल्लाह-हु-अकबर के साथ 'जो बोले सो निहाल' और 'भारत माता की जय' का भी उद्घोष किया था हालांकि इन नारों को क्लिप कर के हटा दिया गया है |

वीडियो आप यहां देख सकते हैं और इसका आर्काइव्ड वर्शन यहां देखा जा सकता है |

लगभग 16-सेकंड लम्बे इस वीडियो में आप सिद्धू को मंच पर से अल्लाह-हु-अकबर बोलते सुन सकते हैं | भीड़ उनके साथ ही अल्लाह-हु-अकबर चिल्लाती है |

मगर आपको बता दें की बिहार के किशनगंज में अप्रैल 12, 2019, को दिए गए अपने भाषण में सिद्धू ने भीड़ से 'जो बोले सो निहाल' और 'भारत माता की जय' बोलने का निवेदन भी किया था |

एडिट किये गए वीडियो को फेसबुक के कई पेजेज़ से शेयर किया जा चूका है |

sidhu speech viral on facebook
u speech viral on facebook

फैक्ट चेक

बूम ने सिद्धू के किशनगंज रैली का पूरा भाषण सुना | भाषण के अंत की ओर सिद्धू ने अल्लाह-हु-अकबर के अलावा जो बोले सो निहाल और भारत माता की जय का उद्घोष भी किया था |

सिद्धू की किशनगंज रैली का वीडियो नीचे देखें |

Full View

ओरिजिनल वीडियो

किशनगंज रैली में सिद्धू के भाषण के दौरान ही भीड़ में से कुछ लोग कहते हैं: अज़ान का वक्त हो गया है | ये सुनने के बाद सिद्धू कहते हैं: अज़ान हो रही है | ओके | लाओ फ़िर दोनों हाथ ऊपर कर के नारा लगाओ | नारा लगाओ | पहले सिखों वाला लगाएंगे फ़िर मुसलामानों वाला लगाएंगे फ़िर हिन्दुओं वाला | सब लगाएंगे देखो |"

इसके बाद सिद्धू जो बोले सो निहाल कहते हैं और भीड़ में से सत श्री अकाल की आवाज़ आती है | फ़िर वो अल्लाह-हु-अकबर और भारत माता की जय के नारे लगाते हैं और जनता उनके साथ ही आवाज़ बुलंद करती है |

Related Stories