HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

पश्चिम बंगाल: बांग्लादेश में हुए लाठीचार्ज का वीडियो मालदा का बताकर वायरल

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो बांग्लादेश का है, जहां फरवरी में आम चुनाव के दौरान सेना ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज किया था.

By -  Jagriti Trisha |

6 April 2026 7:13 PM IST

पश्चिम बंगाल के मालदा में भारतीय सेना द्वारा लाठीचार्ज के दावे से एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वर्दीधारी जवान लोगों को खदेड़ते और उन पर लाठीचार्ज करते नजर आ रहे हैं. 

बूम ने पाया कि वायरल वीडियो के साथ किया जा रहा दावा गलत है. यह वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं बल्कि बांग्लादेश का है.

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले 1 अप्रैल 2026 को मालदा के कालियाचक इलाके में वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने 7 न्यायिक अधिकारियों को बंधक बना लिया. करीब 9 घंटे बंधक रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सुरक्षाबलों की मौजूदगी में उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया. प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि मुस्लिम समुदाय के लोगों का नाम जानबूझकर वोटर लिस्ट से हटाया गया है.

मालदा में हुई इस झड़प के मामले में AIMIM से जुड़े मोफक्करुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है और घटना की जांच NIA को सौंप दी गई है. बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि 4 मई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.

सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

फेसबुक जैसे माध्यमों पर पुलिस लाठीचार्ज के इस वीडियो को पश्चिम बंगाल का बताते हुए यूजर्स लिख रहे हैं कि भारतीय सेना पश्चिम बंगाल के मालदा पहुंच चुकी है और मुस्लिम समुदाय के लोगों को सबक सिखाते हुए उनपर लाठीचार्ज कर रही है. (आर्काइव लिंक)

पड़ताल में क्या मिला:

वीडियो बांग्लादेश का है

जांच के दौरान हमने पाया कि वायरल वीडियो पर बांग्लादेश के न्यूज आउटलेट Jamuna TV का लोगो मौजूद है. संबंधित कीवर्ड सर्च की मदद से हमें Jamuna TV के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर 12 फरवरी 2026 को शेयर किया गया वायरल वीडियो मिला.

पोस्ट के कैप्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक ब्राह्मणबारिया (Brahmanbaria) में एक मतदान सेंटर पर कब्जा करने की कोशिश के बाद बांग्लादेशी सेना ने लाठीचार्ज किया था.

Full View


बांग्लादेश में आम चुनाव के दौरान हुआ था लाठीचार्ज

आगे हमें इस घटना से जुड़ी कई मीडिया रिपोर्ट मिलीं. Time Television, United News of Bangladesh, Dainik Bangla और The News की रिपोर्ट के मुताबिक 12 फरवरी 2026 को 13वें नेशनल पार्लियामेंट चुनाव के लिए मतदान के दौरान ब्राह्मणबारिया निर्वाचन क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा हो गई. कुछ मतदान केंद्रों पर उपद्रवियों ने हंगामा करने की कोशिश की जिसके बाद हालात पर काबू पाने के लिए सेना को लाठीचार्ज करना पड़ा.

Full View


बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को था चुनाव 

बांग्लादेश में लंबे राजनीतिक उतार-चढ़ाव और करीब 18 महीनों तक अंतरिम सरकार के शासन के बाद 12 फरवरी 2026 को 13वां संसदीय चुनाव आयोजित किया गया था. बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान ने 17 फरवरी 2026 को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी.



Tags:

Related Stories