HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

हिंदू महिला ने मोदी समर्थन में लगाया नारा, कांग्रेस कार्यकर्ता ने किया निर्वस्त्र – क्या है सच?

फर्जी कहानियों के साथ प्बलिक में महिला को निर्वस्त्र करने वाली तस्वीर हो रही है फिर वायरल

By - Krutika Kale | 5 Sep 2018 4:08 PM GMT

  कुछ पुरुषों द्वारा एक निर्वस्त्र आदिवासी महिला की सड़क पर पीछा करने और मारने की दो ग्राफिक तस्वीरें एक बार फिर से वायरल हो रही हैं। पहले भी राजनीतिक दलों की छवि को बदनाम करने के लिए इन तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया था।   हिंदू अखिलेश गुप्तानामक एक फेसबुक पेज ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक हिंदू महिला पिटाई की है और उसे परेशान किया है। पोस्ट में दावा किया गया कि कांग्रेस रैली में बीजेपी और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे उठाए जाने के लिए महिला पर हमला किया गया था। इस पोस्ट में आगे लोगों से वीडियो साझा करने के लिए कहा गया है,ताकि कांग्रेस का वास्तविक चेहरा उजागर हो सके। कहानी लिखने के समयतक  इस पोस्ट को 800 से अधिक प्रतिक्रियाओं के साथ 15,000 बार शेयर किया गया था।  
Full View
आप संग्रहित पोस्ट तक यहांपहुंच सकते हैं।   पिछले साल, इसी कहानी के साथ, यही तस्वीर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फैन पेज द्वारा साझा की गई थी। उस समय, पेज के कम से कम 95,000 फॉलोअर थे, जैसा कि क्विंट की रिपोर्ट में बताया गया है।  
  यह तस्वीरें एक अलग फर्जी कहानी के साथ भी फैलाया जा रहा है। पोस्ट में दावा किया कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने महिला से दुर्व्यवहार किया था। पिछले साल SMhoaxSlayer द्वारा पोस्ट का खुलासा किया गया था।  
  तस्वीर के पीछे की सच्चाई
2007 में , टेलीग्राफ ने बताया कि यह घटना असम में हुई थी जहां जनता द्वारा सैकड़ों जनजातियों पर हमला किया गया था। इन पोस्टों में दिखाई गई महिला पर तीन पुरुषों ने हमला किया और निर्वस्त्र किया था। महिला घबराहट और डर की स्थिति में थी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि लड़की संभवत:, अनुसूचित जनजाति की स्थिति की मांग के लिए निकाले गए सशस्त्र आदिवासी जुलूस की प्रतिभागी थी। मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने उन तीन लोगों की गिरफ्तारी की घोषणा की थी जिन्हें उनकी हमला करने के लिए पहचाना गया था।   ( कृतिका काले बूम की वीडियो प्रड्यूसर हैं और टेक्स्ट, इमेज और वीडियो के बुद्धिमान उपयोग के माध्यम से कहानियों पर काम करती है। वह हमारे प्रमुख शो Fact vs Fiction की निर्माता भी है )            

Related Stories