HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

जवाहरलाल नेहरू किसी अंग्रेज़ महिला के साथ नहीं, यह उनकी भांजी के साथ फ़ोटो है

बूम ने पाया की यह तस्वीर 1955 में नेहरू द्वारा की गयी ब्रिटैन यात्रा के दौरान की है

By - Saket Tiwari | 19 Nov 2019 12:43 PM GMT

फ़ेसबुक पर जवाहरलाल नेहरू की एक तस्वीर वायरल हो रही है | इसमें एक महिला नेहरू को पीछे से गले लगते हुए चूमती है | इस तस्वीर को पोस्ट कर दावा किया जा रहा है की जवाहरलाल नेहरू चरित्रहीन थे और यह अंग्रेज महिला के साथ ग़लत संबंधों में थे | आपको बता दें की यह दावे फ़र्ज़ी हैं और तस्वीर में दिख रही महिला कोई अंग्रेज़ नहीं है |

यह तस्वीर फ़ेसबुक यूज़र रिंकू देसवाल ने पोस्ट की है जिसे 5,000 से ज़्यादा बार शेयर किया जा चूका है | इसके साथ कैप्शन में लिखा है: "आजादी की लड़ाई के दौरान चचा का गला दबाकर उन्हें यातनाएं देने की कोशिस करती अंग्रेज महिला…बाद में चचा ने धोबी पछाड़ मार इस महिला से पूरी रात जंग लड़के बदला लिया…चचा निर्भीक थे, देश के लिए जुझारू होकर लड़ते थे… देश चचा को याद रखेगा…"

इस पोस्ट को नीचे देखें और इसका आर्काइव्ड वर्शन यहाँ देखा जा सकता है |

Full View

इसके अलावा कई राइट-विंग पेजों ने भी इस तस्वीर को शेयर किया है जिसमें 'वी सपोर्ट नरेंद्र मोदी' और 'वी सपोर्ट बीजेपी' शामिल है |

इस तस्वीर के अलावा भी कई बार जवाहरलाल नेहरू की फ़ोटोशॉप्ड तसवीरें भद्दी एवं फ़र्ज़ी बातों के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाती हैं | बूम ने इसके ऊपर पहले भी कई लेख लिखे हैं जिन्हें आप नीचे पढ़ सकते हैं |

https://hindi.boomlive.in/candid-photo-of-indias-first-pm-not-quite/
https://www.boomlive.in/photo-that-claims-to-show-real-face-of-jawaharlal-nehru-is-photoshopped/

फ़ैक्ट चेक

बूम ने रिवर्स इमेज सर्च कर देखा तो हमें ऑल्ट न्यूज़ द्वारा एक लेख मिला जिसमें आलिंगन करती महिला को नयनतारा सहगल, जवाहरलाल नेहरू की भांजी बताया गया है | यह आलिंगन 1955 में हुए ब्रिटिश दौरे के दौरान लंदन हवाईअड्डे का है |

इसे चलते हमनें यूट्यूब पर कीवर्ड्स सर्च किया ताकि कोई वीडियो या न्यूज़ बुलेटिन मिले और हमें एक वीडियो मिला जो ब्रिटिश पाथे द्वारा 2014 में प्रकाशित किया गया था |

Full View

इस वीडियो के .37 वें सेकंड पर आप वही फ्रेम देख सकते हैं जो वायरल तस्वीर है | इस फ्रेम में नयनतारा अपने मामा यानी जवाहरलाल नेहरू को पीछे से गले लगते हुए गाल को चूमती हैं |

Related Stories