HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

किसने की इस मंदिर में शूद्रों की एंट्री बैन?

वायरल हुए तस्वीर में मॉर्फ़ करके जोड़ा गया शूद्र शब्द

By - Sumit | 13 Oct 2018 2:19 PM GMT

 दावा: एक मंदिर के तोरण (archway) पर लिखा यह संदेश: "यह तीर्थ हिन्दुओं का पवित्र स्थल है शूद्र मुसलमान का प्रवेश वर्जित है" रेटिंग: झूठ साम्प्रदायिक रंग लिए इस पोस्ट को 'आई सपोर्ट रविश कुमार, आई सपोर्ट ट्रुथ' नाम के फेसबुक पेज पर अक्टूबर 13 को शेयर किया | गौर से देखने पर साफ़ पता चलता है की तस्वीर के साथ कुछ छेड़-छाड़ की गयी है | तस्वीर में एक मंदिर के प्रवेश द्वार पर खड़े कुछ व्यक्ति द्वार पर लगे एक पोस्टर की ओर इशारा कर रहे हैं जहा पर लिखा हुआ है: "यह तीर्थ हिन्दुओं का पवित्र स्थल है शूद्र मुसलमान का प्रवेश वर्जित है" | आदेश: महंत यति बाबा नरसिंहानंद सरस्वती जी | इस पोस्ट को फिलहाल कुल 484 बार शेयर किया जा चूका है | वायरल की जा रही मॉर्फ्ड तस्वीर देखने के लिए
यहां
क्लिक करें | आपको यह भी बताते चले की जिस शख्स - महंत यति बाबा नरसिंहानंद सरस्वती - का फ़ोटो इस पोस्टर में दिखाया गया है, वो ग़ाज़ियाबाद देहात में स्थित डासना देवी मंदिर के महंत हैं | ज्ञात रहे की इनका नाम मुस्लिम समुदाय के विरुद्ध दिए गए कई विवादस्पद बयानों से जुड़ा है | मॉर्फ़ करके जोड़ा गया शूद्र शब्द 
 अगर हम फैक्ट चेकिंग का एक मामूली तरीका - रिवर्स इमेज सर्च - अपनाते हैं तो आसानी से पता चल जाता है की तस्वीर के साथ क्या छेड़-छाड़ हुई है | तकनीक का उपयोग करके हमने इसी तस्वीर को एक दूसरे फेसबुक पेज 'कट्टर हिन्दू' पर भी पाया | हालाँकि तस्वीर में दिखाए पोस्टर पर लिखा संदेश यहाँ भी उतना ही साम्प्रदायिक है परन्तु इस तस्वीर में शूद्र शब्द का कोई ज़िक्र नहीं है | पोस्टर पर लिखा संदेश ये कहता है: "यह तीर्थ हिन्दुओं का पवित्र स्थल है इसमें मुसलमान का प्रवेश वर्जित है" | आदेश: महंत यति बाबा नरसिंहानंद सरस्वती जी | Full View तस्वीर से गड़बड़ी करने वाले ने बहुत ही आसानी से असल फोटो में लिखे 'इसमें' शब्द की जगह 'शूद्र' शब्द मॉर्फ़ कर दिया है | हालांकि दोनों ही तस्वीरों में दिखाए संदेश काफी विवादास्पद हैं, दूसरी तस्वीर में शूद्र जोड़ कर एक विशेष समुदाय को भड़काने की साफ़ कोशिश की गयी है |

Related Stories