HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

क्या मध्यप्रदेश में किसानो पर 'लाठीचार्ज' हुआ है ?

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में दावा किया गया है की मध्यप्रदेश में यूरिया की मांग कर रहे किसानो पर लाठीचार्ज किया गया

By - Ashraf Khan | 3 Jan 2019 12:11 PM GMT

  दावा:  "बेचारे किसान भाई क्या जानते थे की क्रूर कांग्रेस की सरकार आते लाठिया भी खानी पड़ेगी।  ये है मध्य प्रदेश खाद के लिए लाइन में लगी और साथ में पुलिस के डंडे , फ्री।  दोस्तों अगर आप भी चाहते है कांग्रेस मुक्त भारत तो शेयर जरूर करे।"   रेटिंग: मिसलीडिंग   सच्चाई: कतार में खड़े लोग मध्य प्रदेश के गुना में यूरिया खाद की कड़ी प्रतीक्षा कर रहे है किसान है। वीडियो में हाथ में लाठी लिए पुलिस कर्मचारी को किसानो को कतार में धकेलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दिए गए कैप्शन के अनुसार 'लाठिया भी खानी पड़ेगी' ,'पुलिस के डंडे' जैसे शब्दों का प्रयोग कर इस वीडियो को गलत सन्दर्भ में वायरल किया जा रहा है।   मध्य प्रदेश में नव निर्वाचित कांग्रेस सरकार कई जिलों में यूरिया की कमी के कारण लोगो के बीच अपनी पहली परीक्षा का सामना कर रही है। गुना जिले में किसानों ने गुरुवार को यूरिया की पूर्ति के लिए सहकारी समितियों के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था । किसानों ने आरोप लगाया कि निजी व्यापारियों द्वारा कालाबाजारी की गई थी । इसलिए यूरिया के लिए सहकारी समिति कार्यालयों के बाहर लंबी कतारें भी देखी गईं थी ।   फ़ेसबुक पर
'हिन्दू अखिलेश गुप्ता'
  नामक अकॉउण्ट से इस पोस्ट को शेयर किया गया है जहाँ इसे 7 हज़ार से ज़्यादा व्यूज मिले है।   Full View  
  ट्विटर पर भी इस पोस्ट को ट्वीट किया जा रहा है। अलग-अलग ट्वीटर यूज़र्स ने इस वीडियो को 'लाठी चार्ज' के सन्दर्भ में ट्वीट किया है , जिन्हे आप यहां देख सकते है।  
   
  आम आदमी पार्टी के बागी नेता 'कपिल मिश्रा' ने भी इस वीडियो को ट्वीट किया है।     मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री 'कमलनाथ' ने भी इस स्थिति पर अपनी प्रतिक्रिया दी  है।     ABP न्यूज़ ने इस विषय के सन्दर्भ में एक फैक्ट चेक रिपोर्ट की है जिसे यहां देखा जा सकता है।   Full View   बूम से बात करते हुए, निमिष अग्रवाल, गुना एसपी ने कहा, “पुरुषों और महिलाओं के लिए दो अलग-अलग लाइनें थीं और यह एक महिला कांस्टेबल थी जो अपने हाथ में लाठी पकड़े हुए थी। वह केवल 'लॉ एंड आर्डर' को बनाए रखने की कोशिश कर रही थी क्योंकि वहां अराजकता फ़ैल चुकी थी। उन्होंने आगे कहा कि महिला कांस्टेबल को बाद में समझा दिया गया था । ”   हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट को भी यहां पढ़ा जा सकता है।

Related Stories