HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

क्या इस लड़के को बलात्कार करने की सज़ा दी जा रही है? फ़ैक्ट चेक

वास्तिविक वीडियो हैदराबाद का है जिसे झूठे दावों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है

By - Saket Tiwari | 10 Jun 2019 12:49 PM GMT

हैदराबाद में पिछले हफ्ते शूट हुआ एक परेशान करने वाला वीडियो जो 7 जून को शूट हुआ था उसे फ़र्ज़ी दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है | फ़ेसबुक पर शेयर हो रही वीडियो क्लिप यह दावा करती है की बाराबंकी में आठ साल की लड़की का बलात्कार करने के बाद दोषी को सज़ा देते लोग | आपको बता दें की यह दावा ग़लत है |

एक तीस सेकंड का वीडियो जो दिन दहाड़े शूट किया गया है सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है | इसके साथ कैप्शन लिखा है : बाराबंकी में 8 साल की बच्ची से रेप करने वाले सूअर को एक भाई ने बीच सड़क पर ही चाकू से पूरा शरीर काट दिया… #जियो_भाई 🙏🏻

फ़ेसबुक पोस्ट का स्क्रीन शॉट

इस पोस्ट को यहाँ और आर्काइव्ड वर्शन यहाँ देख सकते हैं |

फ़ैक्ट चेक

बूम इस वीडियो की सच्चाई पता लगाने में सामर्थ्य रहा की यह वीडियो हैदराबाद का है न की बाराबंकी उत्तर प्रदेश का | जब इस वीडियो को गूगल पर जांचने के लिए कीवर्ड्स को सर्च किया तो पाया की यह घटना एस.आर नगर रोड हैदराबाद पर 7 जून को हुई थी हुई थी | इस घटना के ऊपर कई मीडिया संस्थानों ने स्टोरी की द न्यूज़ मिनट ने लिखा की लड़के का नाम इम्तिआज़ (जिसपर वीडियो में वार हो रहा है) है जिसकी उम्र 23 साल है |

इम्तिआज़ और फ़ातिमा 5 जून को भागे थे और 6 जून को शादी कर ली थी | यह कदम उन्होंने फ़ातिमा के माता पिता की मर्ज़ी के विरुद्ध उठाया था | लड़की के घर वालों ने उन्हें 7 जून को पकड़ा और दिन में एक व्यस्त रोड पर कई लोगो के सामने इम्तिआज़ को बड़ी बेहरहमी से मारा जिसके चलते वो खून में लतपथ रोड पर गिर गया |

आप वास्तविक वीडियो और वायरल दावे में हमलावर एक है यह इस फ़ोटो में देख सकते हैं

हमने ट्विटर पर एक पत्रकार का हैंडल भी देखा जो द हिन्दू के संबाददाता हैं | उन्होंने इस वीडियो को ट्वीट किया है और लिखा है: "एक नव विवाहित जवान लड़के पर बेरहमी से उसकी पत्नी के पिता और भाई ने शुक्रवार के दिन दहाड़े एस.आर रोड पर हमला किया @the_hindu @THHyderabad @hydcitypolice #Hyderabad"

आप यह ट्वीट नीचे देख सकते हैं और इस घटना के बारे में पढ़ने के लिए यहाँ पढ़ें |



Related Stories