HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

प्रियांका चोपड़ा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर दिए गए बयान का सच

सोशल मीडिया पर मोदी पर कटाक्ष करता एक बयान हुआ अभिनेत्री प्रियांका चोपड़ा की तस्वीर के साथ वायरल

By - Ashraf Khan | 11 Feb 2019 2:10 PM GMT

दावा: प्रियांका चोपड़ा द्वारा दिया गया यह बयान "गलती मोदी की नहीं जो देश को धोखा दिया, गलती उन मूर्खो की है जो मोदी को मौका दिया"

रेटिंग: झूठ

सच्चाई: सोशल मीडिया पर मशहूर अभिनेत्री प्रियांका चोपड़ा के नाम से एक क्वोट वायरल हो रहा है | "गलती मोदी की नहीं जो देश को धोखा दिया, गलती उन मूर्खो की है जो मोदी को मौका दिया"...यह क्वोट चोपड़ा की तस्वीरों के साथ कई फ़ेसबुक पेजों पर शेयर किया गया है |

इस फ़ोटो के साथ लगे कैप्शन को गूगल रिवर्स इमेज करने पर कुछ लिंक सामने आते है जिनसे पता चलता है की यह फ़ेक पोस्ट काफ़ी वायरल है |

GOOGLE REVERSE IMAGE SEARCH

फ़ेसबुक पर इस तस्वीर को 'वी सपोर्ट शेहला राशिद' नामक अकाउंट पर शेयर किया गया है।

Full View
वायरल पोस्ट

वायरल पोस्ट

फैक्टचेक

बूम ने प्रियांका चोपड़ा के सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल देखें तो पाया की फ़ेसबुक, ट्विटर या इंस्टाग्राम पर कहीं भी उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है |

गौर करने लायक बात ये भी है की प्रियांका की तस्वीर के साथ वायरल होते इस बयान में प्रयोग की गयी भाषा व्याकरण के लहज़े से गलत है |

प्रियांका चोपड़ा की ऑफिशियल फ़ेसबुक प्रोफ़ाइल

प्रियांका चोपड़ा की ऑफिशियल फ़ेसबुक प्रोफ़ाइल

प्रियांका चोपड़ा की ऑफिशियल इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल

ज्ञात रहे की प्रियांका चोपड़ा और हॉलीवुड अभिनेता निक जोनस के विवाह के उपरांत होस्ट की गयी रिसेप्शन पार्टी में प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया गया था | इस सन्दर्भ में एक न्यूज़ रिपोर्ट आप यहाँ पढ़ सकते है। कुछ तस्वीरों को खुद प्रियांका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था |

सेलिब्रिटीज के फ़ेक ट्विटर हैंडल्स की फेहरिस्त चुनावों के पहले बढ़ती ही जा रही है | इसी तरह किसी भी मशहूर हस्ती की तस्वीर के साथ कोई भी क्वोट वायरल करने का चलन भी अब आम हो गया है | इस लिस्ट में सौरव गांगुली और प्रियांका गाँधी वाड्रा के नाम भी शामिल हैं | बूम द्वारा इन पर की गई रिपोर्ट्स आप यहां और यहां पढ़ सकते है |

Related Stories