HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

कांग्रेस नेता कमल नाथ के 'एशिया का सबसे ईमानदार सांसद' के खिताब का सच

ये तस्वीर वर्ष 2013 की है जहां वो अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, यु.ऐ.ई, के मैनेजिंग डायरेक्टर एच.एच. शेख हामेद बिन ज़ायेद अल नाहयान को अवार्ड दे रहे हैं

By - Sumit | 16 Oct 2018 9:52 AM GMT

दावा: कांग्रेस नेता कमल नाथ को मिला एशिया के सबसे ईमानदार सांसद का खिताब रेटिंग: झूठ अपने फ़ेक पोस्ट्स के लिए कुख्यात वायरल इन इंडिया नामक फेसबुक पेज ने एक बार फिर से एक पोस्ट वायरल किया है | पोस्ट में कांग्रेस नेता और छिंदवाड़ा सांसद कमल नाथ की दुबई के एक शेख के हाथों इनाम लेते हुए एक तस्वीर है | तस्वीर के साथ यह सन्देश भी है: मध्यप्रदेश के लिए गौरवशाली क्षण | कांग्रेस सांसद कमलनाथ को एशिया का सबसे ईमानदार सांसद का खिताब मिलने पर तमाम मध्यप्रदेश वासियों को खूब शुभकामनाएं | यही पोस्ट Congress for Madhya Pradesh नाम के फेसबुक पेज पर अक्टूबर 14 को शेयर की गयी थी और बाद में इसे वायरल इन इंडिया ने भी शेयर किया | ज्ञात रहे की ये दोनों फैन पेज हैं | कृपया आर्काइव्ड पोस्ट
यहां
देखें | Full View पोस्ट का लगभग 4,775 शेयर होना ये बताने के लिए काफी है की ये वायरल हो चूका है | इसे तक़रीबन 2,400 से ज़्यादा रिएक्शंस भी मिल चुके हैं | हमने पहले लिखा था की ये तस्वीर वर्ष 2012 से है पर दरअसल ये तस्वीर वर्ष 2013 से है | पोस्ट का सच वायरल हुए पोस्ट में इस्तेमाल की गयी तस्वीर 2013 की है और इसका किसी भी तरह से 'एशिया का सबसे ईमानदार सांसद के खिताब' से कोई ताल्लुक नहीं है | गौरतलब बात ये है की ये तस्वीर कमल नाथ को अवार्ड मिलने की नहीं बल्कि उनके द्वारा एशियन बिज़नेस लीडरशिप फोरम के 2013 में आयोजित कार्यक्रम में अवार्ड देने की है | यह तस्वीर दरअसल तब की है जब कमल नाथ UPA  सरकार में नगर विकास मंत्री थे और दुबई में आयोजित ऐ.बी.एल.ऍफ़. के कार्यक्रम  में शिरकत कर रहे थे |
असल तस्वीर
कमल नाथ ये अवार्ड एच.एच. शेख हामेद बिन ज़ायेद अल नाहयान को दे रहे थे | नाहयान अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, यु.ऐ.ई, के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं | कार्यक्रम का प्रसारण इस वीडियो में देखा जा सकता है जहां 8.55 के बाद कमल नाथ नाहयान को अवार्ड देते नज़र आते हैं | हालांकि नाहयान की जगह अवार्ड किसी और ने लिया था | https://youtu.be/xMOhVlBEVZc हालांकि वर्ष 2012 में एशियन बिज़नेस लीडरशिप फोरम ने सत्रह बिज़नेस और गवर्नमेंट लीडर्स तथा पालिसी मेकर्स को सम्मानित किया था | यह लोग उद्द्योग, ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर जगत से वास्ता रखते थे | तब इसी कार्यक्रम में कमल नाथ को भी ऐ.बी.एल.ऍफ़. स्टेट्समैन अवार्ड से सम्मानित किया गया था | ज्ञात रहे की एशियन बिज़नेस लीडरशिप फोरम अवार्ड्स एक वार्षिक कार्यक्रम है जो एशियन बिज़नेस जगत से जुड़े सफल व्यक्तियों को सम्मान्नित करता है | कार्यक्रम की शुरुआत 2011 में हुई थी | इस कार्यक्रम पर विस्तृत रिपोर्ट आप बिज़नेस लाइन के रिपोर्ट में  यहां पढ़ सकते हैं |

Related Stories