HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

जी नहीं, रोहिंग्या भारत में हिन्दुओं को नहीं खा रहे हैं

वायरल हुई ये तस्वीरें दरअसल तिब्बत से हैं | यह एक तिबत्ती अंतिम संस्कार की क्रिया है |

By - Sumit | 20 Dec 2018 2:00 PM GMT

एक भयावह तस्वीर और कैप्शन के साथ सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट वायरल किया जा रहा है | तस्वीर में आप कुछ लोगों को इंसानों के शरीर के टुकड़े करते देख सकते हैं, और कैप्शन कहता है: डरावनी खबर – हिन्दू का कतल कर उनका मास खा रहे रोहिंग्या, मेवात का मामला, खबर विचलित कर सकती है |  
                                                                  अख़बार की क्लिपिंग   यह पोस्ट दरअसल 'आज तक गुड़गांव' नामक समाचार पत्रिका में प्रकाशित एक रिपोर्ट की क्लिपिंग है | प्रकाशित रिपोर्ट की हेडलाइन है:
हिन्दुओं का मांस खाते हैं और हिंदुस्तान में रहते हैं
| रिपोर्ट में आगे लिखा है की सरकार नहीं चेती तो हो सकता है बड़ा बवाल, हिन्दुओं का मांस खाने वालों को मिली मेवात में पनाह | आपको बता दें की मेवात ज़िला हरयाणा राज्य में आता है और सेन्सस 2011 के अनुसार ये एक मुस्लिम बाहुल क्षेत्र है | यही ख़बर फ़ेक न्यूज़ वेबसाइट दैनिक भारत में दिसंबर अट्ठारह (18) को प्रकाशित हुई थी |  

तस्वीर का सच

  यह तस्वीर भारत से नहीं है | रिवर्स इमेज सर्च के दौरान हमारी नज़र अक्टूबर 2009 के एक ब्लॉग पोस्ट पर पड़ी जिसमे ठीक यही तस्वीर मौजूद है | इस पोस्ट के अनुसार ये तस्वीर दरअसल तिबत्ती अंतिम संस्कार की एक क्रिया है | इस पोस्ट के अनुसार तिबत्ती लोग अपने मृतकों को जंगली पक्षियों के हवाले करने में विश्वास रखते हैं |  
                                                             ब्लॉग पोस्ट की तस्वीरें   आप यूट्यूब पर भी तिबत्ती 'स्काई ब्यूरिअल' के वीडियोस देख सकते हैं | नीचे देखें नेशनल जियोग्राफिक का स्काई ब्यूरिअल वीडियो |   Full View   वीडियोस और ब्लॉग पोस्ट से ये साफ़ हो जाता है की जिस तस्वीर को 'आज तक गुड़गांव' ने मेवात का बोलकर दिखाया है वो दरअसल भारत से है ही नहीं |   यह पोस्ट ना सिर्फ फ़ेसबुक बल्कि ट्विटर पर भी शेयर किया गया है | जबकि फ़ेसबुक पर इसे कई पेजों से प्रमुखता से शेयर किया गया है -
Gopal Singh Dasana
, Kamta Rajput - ट्विटर पर इसे प्रशान्त पटेल उमराव, जो की एक वकील हैं, के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है |     ब्लॉग पोस्ट और यूट्यूब वीडियोस देख कर ये साफ़ मालूम हो जाता है की ये तस्वीरें रोहिंग्या मुस्लिम्स की नहीं हैं |  

Related Stories