HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

फ़ेसबुक पर फ़र्ज़ी मोदी-विरोधी तस्वीर वायरल, 10 हजार से ज्यादा बार हुआ शेयर

नरेंद्र मोदी को चोर कहते हुए एक फर्जी पोस्टर फेसबुक पर तेजी से वायरल हो रहा है।

By - | 12 Oct 2018 1:30 PM GMT

 
  हाल ही में फेसबुक पर एक फ़र्ज़ी तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दो शख्स को एक पोस्टर थामे दिखाया गया है जिसपर लिखा है: नरेंद्र मोदी चोरी है | फेसबुक पर 'बीजेपी भगाओ, देश बचाओ' नामक पेज पर ये फ़ोटो मूल रूप से 23 सितंबर, 2018, को शेयर किया गया था। इसे फेसबुक पर फ़िलहाल 10,000 से अधिक बार शेयर किया जा चुका है।   बारीकी से देखने पर तस्वीर के रंग और गुणवत्ता में असंगतताएं प्रकट होती हैं। तस्वीर के किनारे का हिस्सा पिक्सेल में बंटा हुआ दिखाई देता है, जबकि पोस्टर बहुत स्पष्ट है। ये संकेत देता है की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गयी है।    
Full View
    असली तस्वीर दरअसल नई दिल्ली में वर्ष 2012 में हुए सामुहिक बलात्कार के शिकार के साथ एकजुटता दिखाते दो पुरुषों की है |    
    यह तस्वीर 13 सितंबर, २०१३, को नई दिल्ली में खींची गई थी। तस्वीर उस दिन ली गई थी जब विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने एक साल पहले हुए एक चलती बस में 23 वर्षीय छात्रा से बलात्कार करने के दोषी चार लोगों को मौत की सज़ा सुनाई थी। (मूल तस्वीर देखने के लिए यहां और यहां क्लिक करें)
‘बीजेपी भगाओ, देश बचाओ' नामक इस फेसबुक पेज के करीब 1,30,000 फॉलोअर हैं। इस पेज के बाकी पोस्ट को देख कर इस पर बीजेपी-विरोधी और मोदी-विरोधी पोस्ट प्रकाशित करने का एक पैटर्न दिखाई पड़ता है ।   उदाहरण के लिए, पेज पर निम्नलिखित पोस्ट 2012 में अमृतसर में एक छात्र प्रोटेस्ट से छेड़छाड़ की तस्वीर है। तस्वीर को संपादित कर, ‘नरेंद्र मोदी चोर है’ वाक्य जोड़ा गया है।    
Full View
    गेट्टी इमेज वेबसाइट पर मूल तस्वीर देखने के लिए यहां क्लिक करें।    
    पेज का प्रोफाइल फोटो भी भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की एक तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर के बनाई गई है | इसमें कोहली को बीजेपी-विरोधी पोस्टर पकड़े दिखाया गया है। Full View मूल तस्वीर कोहली के सोशल मीडिया की है जिसमें उन्हें मार्च 2018 में सोशल मीडिया कंपनी इंस्टाग्राम द्वारा दिए गए एक पुरस्कार के साथ दिखाया गया है।  
       

Related Stories