HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

वायरल हुए कटाक्षपूर्ण वीडियो को सही मान बैठे सोशल मीडिया यूज़र्स

कौन बनेगा करोड़पति के वीडियो को मॉर्फ़ करके जोड़े गए राहुल गांधी के बयानों के क्लिप्स

By - Sumit | 9 Nov 2018 1:00 PM GMT

  कभी कभी व्यंग या कटाक्ष के इरादे से बनाये गए पोस्ट्स या वीडियो इस कदर वायरल हो जाते हैं की लोग उन्हें सच मान बैठते हैं | कुछ यही किस्सा है सोशल मीडिया पर वायरल हुए राहुल गाँधी के इस वीडियो का भी | इस पोस्ट का आर्काइव्ड संस्करण आप यहां देख सकते हैं   Full View   असल वीडियो   यह वीडियो दरअसल नवंबर 7, 2017, को प्रसारित कौन बनेगा करोड़पति के बावनवें एपिसोड का है | इस एपिसोड में अमिताभ बच्चन के साथ ये क्विज शो खेल रही थी जानी-मानी अभिनेत्री विद्या बालन और क्रिकेटर युवराज सिंह | खेल के दौरान ही विद्या बालन ने अमिताभ से कहा: "मैं आपके लिए एक्चुअली कुछ लेकर आयीं हूँ..."   इसके बाद विद्या और युवराज ने इंटरनेट पर वायरल हुए के.बी.सी. मीम्स अमिताभ बच्चन को दिखाए | माहौल काफी हल्का-फुल्का था और दर्शको के साथ साथ अमिताभ, विद्या और युवराज ने भी इन पलों का आनंद उठाया | असल वीडियो आप नीचे देख सकते हैं |  
Full View
  हालांकि अब इसी वीडियो में राहुल गांधी के अलग-अलग बयानों के क्लिप्स मॉर्फ़ करके इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है |   फिलहाल, द इंडियन थिंग नामक फ़ेसबुक पेज पर पोस्ट किये जाने के बाद से इस मॉर्फ़ किय गए वीडियो को करीब 30,000 बार शेयर किया जा चूका है | इस पेज पर ये पोस्ट इस सन्देश के साथ शेयर किया गया है: "विद्या बालन, बच्चन टेकिंग रागा का केस |" पोस्ट के कमैंट्स सेक्शन पर एक नज़र डालने से पता चलता है की लोग इस वीडियो को कटाक्ष की तरह ना लेकर काफ़ी गंभीरता से ले रहे हैं |  
  आपको बता दे राहुल गाँधी का वो क्लिप जिसमे उन्हें बोलते सुना जा सकता है: "ऐसी मशीन लगाऊंगा, इस साइड से आलू घुसेगा, उस साइड से सोना निकलेगा" भी गलत सन्दर्भ में इस्तेमाल किया जाता रहा है | दरअसल राहुल यहाँ नरेंद्र मोदी पर व्यंग कस रहे हैं | क्लिप किये गए वीडियो से अहम् हिस्सा उड़ा दिया गया है | इस पर आप बूम की रिपोर्ट यहां पढ़ सकते हैं |  

Related Stories