HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

इंडोनेशिया में बन रही नई सड़क की तस्वीर को भारत का बताकर किया गया वायरल

सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दूर-दराज़ के क्षेत्रों में सड़कें बनवाने की एक पहल बताया गया

By - Sumit | 30 Nov 2018 10:15 AM GMT

  पवन दुरानी नामक शख्स के ट्विटर हैंडल से नवंबर 29, 2018, को किया एक ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है | ट्वीट में एक तस्वीर के साथ यह सन्देश भी है: जब किसी दूरस्थ गाँव में पहली बार सड़क बनती है तो कुछ ऐसा होता है | धन्यवाद पी.एम@narendramodi परवाह करने के लिए |" साथ में शेयर की गयी तस्वीर नीचे है |  
  हालांकि दुरानी ने इस ट्वीट को अब हटा लिया है मगर फ़ेसबुक पर इस पोस्ट को कई पेजों से अब भी धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है | दुरानी के ट्वीट का आर्काइव्ड संस्करण आप यहां देख सकते हैं |  
  आपको बता दें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दुरानी को ट्विटर पर फॉलो करते हैं |  
    मिसइन्फोर्मशन का नमूना   यह ख़बर और तस्वीर, दोनों ही इंडोनेशिया से हैं |   इस घटना के बारे में विस्तार से द क्यूबेक टाइम्स में पंद्रह (15) अक्टूबर को प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया है | तस्वीर इंडोनेशिया के सेंट्रल लाम्पुंग रीजेंसी के एक गाँव में ली गयी है जहां पर लोगों ने पहली बार अलकतरे से बनी सड़क देखी है |   ये तस्वीर अगस्त 2018 में सोशल मीडिया पर तब वायरल हुई थी जब इसे ट्विटर हैंडल @
gothed
से शेयर किया गया था |       फ़ेसबुक पर यह पोस्ट इन पेजों से प्रमुखता से शेयर किया जा रहा है - We Support SanghParivar, My Prime Minister - Modi, और Post Card Fans |   Full View

Related Stories