HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

पुराने प्रैंक वीडियो को एडिट कर के कांग्रेस-विरोधी सन्दर्भ में वायरल किया गया

ओरिजिनल प्रैंक में एक बेटा अपने पिता से कहता है की उसकी गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट है | एडिट किये गए वीडियो में इस हिस्से को हटा कर 'मैंने कांग्रेस को वोट दे दिया' जोड़ा गया है

By - Sumit | 18 April 2019 1:19 PM GMT

एक चार साल पुराने प्रैंक वीडियो को एडिट कर के सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है | वीडियो में एक पिता अपने बेटे की निर्ममतापूर्वक पिटाई करता दिखाई दे रहा है | जहां ओरिजिनल वीडियो में पिटाई की वजह कुछ और थी, एडिटेड वीडियो में इसकी वजह बेटे द्वारा कांग्रेस को वोट देना दिखाई गयी है |

लगभग पांच साल पहले, वर्ष 2014 में यूट्यूब पर अपलोड किये गए ओरिजिनल वीडियो में बेटा अपने पिता को अपने गर्लफ्रेंड की प्रेगनेंसी के बारे में बताता है, जिसे सुन कर उसके पिता भड़क कर उसकी पिटाई कर देते हैं |

एडिट किये हुए वीडियो में लड़के द्वारा अपने पिता को गर्लफ्रेंड के बारे में बताने वाले भाग को हटा कर "मैंने कांग्रेस को वोट दिया है" अलग से जोड़ दिया गया है | एडिटेड वीडियो के साथ ये कैप्शन भी है: जिस बात का डर था वही रिकॉर्डिंग आ गयी मार्किट में और मजाक से भी कांग्रेस को वोट देने की बात मत करना वरना क्या होगा देख लो वीडियो |

वायरल पोस्ट

एडिट किया हुआ वीडियो आप यहां देख सकते हैं तथा वीडियो के आर्काइव्ड वर्शन को यहां देखा जा सकता है |

एडिट किये हुए वीडियो में आप एक घबराए हुए युवक को अपने पिता से ये कहते देख सकते हैं की उसने कांग्रेस को वोट दे दिया है | इतना सुनते ही उसके पिता बौख़ला कर उस पर लात घूसों की बौछार कर देते हैं | वीडियो के आख़िर में युवक अपने पिता से कहता है की ये एक प्रैंक वीडियो है |

आपको बता दें की असल वीडियो इससे बिलकुल अलग है |

फैक्ट चेक

बूम ने पता लगाया की असल वीडियो को यूट्यूब पर वर्ष 2014 में अपलोड किया गया था |

लगभग तीन मिनट लम्बा असल वीडियो SocialCatastrophe TV पर अपलोड किया गया था | इस चैनल पर ऐसे कई प्रैंक वीडियोज़ अपलोड किये जाते हैं |

असल वीडियो में प्रैंक्स्टर प्रतीक अपने पिता से कहता है कि उसकी गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट है | ये सुन करके उसके पिता बौखला जाते हैं और उसकी ताबड़तोड़ पिटाई कर देते हैं |

एडिटेड वीडियो में वो हिस्सा, जहां प्रतीक अपने पिता को अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बता रहा है, हटा दिया गया है | ठीक उसी जगह पर 'मैंने कांग्रेस को वोट दिया है" जोड़ दिया गया है |

ओरिजिनल वीडियो नीचे देखें |

Full View

Related Stories