HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

इंडिया टुडे की रिपोर्टर ने श्रीनगर हवाईअड्डे पर कांग्रेस के पक्ष में नारे नहीं लगवाए, वायरल दावे झूठे हैं

बूम ने पाया की वीडियो जनवरी में प्रयागराज में उस दौरान शूट किया गया था जब प्रियंका गाँधी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश का भार संभाला था

By - Saket Tiwari | 28 Aug 2019 1:31 PM GMT

इंडिया टुडे की पत्रकार मौसमी सिंह का एक पुराना वीडियो झूठे दावों के साथ वायरल हो रहा है | यह वीडियो प्रियंका गाँधी के सक्रीय राजनीती में आने के वक़्त का है | सिंह कुछ लोगों को कांग्रेस के बारे में कुछ समझाती हुई नज़र आती हैं | इसके बाद लोग कांग्रेस का झंडा लेकर 'दहन करो मोदी की लंका, बहन प्रियंका बहन प्रियंका' के नारे लगाते हैं | वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने से जोड़कर शेयर किया जा रहा है |

भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने भी इस वीडियो को ट्वीट किया है | अंग्रेजी कैप्शन में लिखा है: पत्रकार या कांग्रेस की चमची? @mausamii2u आजतक से | आज जम्मू और कश्मीर हवाई अड्डे पर नौटंकी करते हुए |

फ़ेसबुक पर भी एक लम्बा कैप्शन है जिसमें लिखा है: देखिए मोदी जी की असफलता दिखाने के लिए कितना पापड़ बेलना पड़ता है इस आज तक कि पत्रकार मुसम्मी को देखिए श्रीनगर में पहले लोगो को समझा रही हैं फिर नारे लगवा रही है !! और इधर कंगालिये इन्हें गोदी मिडिया कहते हैं, पर यह मिडिया तो कुछ और ही जाहिर कर रही है खैर कोई नई #चौथा_स्तम्भ हैं भई इनके पास फ्रेंचाइसी है सच बोलने की खाता ना बही मिडिया ने कहा तो सब सही ।।🤔🤔🤔 #ShameOnAajTak (Sic)

आपको बता दें की यह दावे फ़र्ज़ी हैं एवं इनका कश्मीर से कोई सम्बन्ध नहीं है |

आप तजिंदर सिंह पाल बग्गा का ट्वीट नीचे देख सकते हैं एवं इसका आर्काइव्ड वर्शन यहाँ देखें |



फ़ेसबुक पोस्ट नीचे देखें एवं इसका आर्काइव्ड वर्शन यहाँ देखें |

Full View
वायरल फ़ेसबुक पोस्ट

बग्गा का ट्वीट ऐसे वक़्त में आया है जब मौसमी सिंह के साथ 24 अगस्त को श्रीनगर हवाई अड्डे पर बदसलूकी हुई | वो राहुल गाँधी की श्रीनगर यात्रा कवर करने गयीं थीं |



राहुल गाँधी के साथ विपक्ष के कई लीडर्स कश्मीर दौरे पर गए थे | वो कश्मीर में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के चलते लोगो का हाल जानने एवं स्थिति देखने गए थे | हालांकि उन्हें श्रीनगर हवाईअड्डे से ही वापस भेज दिया गया |

फ़ैक्ट चेक

बूम ने "Mausami Singh viral video" कीवर्ड्स के साथ यूट्यूब सर्च किया तो पाया की यह वीडियो क्लिप 24 जनवरी 2019 से ही यूट्यूब पर मौजूद है | हमें यूट्यूब पर समाचार4मीडिया द्वारा अपलोड किया गया यही वीडियो मिला | प्रियंका गाँधी ने जनवरी 2019 में सक्रीय राजनीती में कदम रखा | पार्टी ने उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है जिसके बाद कई तरह की बातें होने लगी थीं परन्तु उन्होंने लोक सभा चुनाव नहीं लड़ा |

Full View

इन वायरल दावों में इस वीडियो को नया बताने के साथ साथ जम्मू कश्मीर से जोड़कर दिखाया जा रहा है | यह वीडियो आनंद भवन, इलाहबाद (प्रयागराज) के सामने शूट हुआ है |

जनवरी में भाजपा सदस्य सुरेंद्र पुनिआ ने भी इस वीडियो को ट्वीट किया था | पुनिआ ने सिंह पर आरोप लगाए थे की उन्होंने भीड़ से प्रियंका समर्थक और मोदी विरोधी नारे लगवाए थे |



मौसमी सिंह ने कांग्रेसीयों को नारे लगाने के निर्देश नहीं दिए

बूम ने वीडियो को गौर से सूना | मौसमी सिंह को "उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सच्ची विचारधारा, कमज़ोर लोगों की विचारधारा, सबको लेकर आगे बढ़ने की बात है ..आगे भी …ये राहुल गाँधी बोल रहे हैं " बोलते सूना जा सकता है | इसके बाद वो एक पल रूक कर अपना इअर पीस ठीक करती हैं जो ब्रॉडकास्ट रिपोर्टर्स के कान में लगा होता है |

हमें इंडिया टुडे के इस शो का वास्तविक वीडियो भी मिला | वीडियो में प्रियंका गाँधी द्वारा इस वर्ष 23 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश का भार संभालने के बारे में रिपोर्ट थी | वीडियो में राहुल गाँधी को ठीक यही बातें कहते सुना जा सकता है जो वायरल वीडियो में मौसमी सिंह ने दोहराई हैं |

हालांकि वास्तविक वीडियो में वायरल वीडियो क्लिप वाला भाग नहीं है | ऐसा प्रतीत होता है की वायरल हुई क्लिप रिपोर्टिंग को देखने वाले द्वारा रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाली गयी है | राहुल गाँधी की बाइट आप 4.56 सेकंड पर एवं मौसमी सिंह की यही रिपोर्टिंग 6.35 सेकंड पर देख सकते हैं |

Full View

वीडियो को आगे सुनने पर "दहन करो मोदी की लंका, बहन प्रियंका, बहन प्रियंका" नारों को सुना जा सकता है |

Related Stories