HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

जी नहीं, इस बच्ची ने ये नहीं कहा की राहुल गाँधी "पप्पू" है

वर्ष 2016 के इस वीडियो में ये नन्ही बच्ची दरअसल मंच से रामायण के कुछ हिस्से सुना रही थी

By - Sumit | 4 Nov 2018 1:56 PM GMT

  और इससे पहले की रविवार ख़त्म होता, फ़ेक न्यूज़ का बाज़ार एक बार फ़िर से गर्म था | इस बार दावा ये था की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नन्ही सी बच्ची से राहुल गाँधी को अपशब्द बुलवाए |   मुस्तफा चिस्ती गोल्डवाला नाम के एक शख़्स की फ़ेसबुक प्रोफाइल से वायरल हुआ निम्नलिखित संदेश वाला ये वीडियो |   "PM पद की गरिमा इस तरह से खत्म कर दी जायेगी मुर्ख मोदी से ये हो उम्मीद थी एक नन्ही सी बच्ची से अच्छी तरह से पाठ पढ़ा कर लाना और अपनी गोद में उठाकर अपशब्द बुलवाना एक नीच ही कर सकता है |"  
Full View
  वीडियो में देखा जा सकता है की प्रधानमंत्री मोदी एक नन्ही सी बच्ची को गोद में ले कर मंच पर आते हैं | माइक बच्ची की ओर करते हुए मोदी कहते हैं, "हाँ, बोलो बेटा |" कुछ क्षण रुकने के बाद वो बच्ची कथित रूप से कहती है, "राहुल...पप्पू...राहुल गाँधी पप्पू है |" बच्ची के वाक्य की समाप्ति पर प्रधानमंत्री उसका सर थपथपाते हुए कहते हैं: "वाह बेटा वाह |"   इसी वीडियो को पुण्य प्रसून बाजपाई फैंस क्लब  नामक फ़ेसबुक पेज पर, रिपोर्ट लिखे जाने तक, करीब 1,900 बार शेयर किया जा चूका है | पोस्ट की कमैंट्स सेक्शन में नज़र डालने से साफ़ पता चलता है की यूज़र्स ने पोस्ट पर भरोसा कर लिया है और वो काफी क्षुब्ध हैं |  
  यही वीडियो मास्टर स्ट्रोक नामक पेज से करीब 4,200 बार शेयर हो चूका है | Full View   इसी वीडियो को ट्विटर हैंडल @erbmjha से भी नवंबर 3 को ट्वीट किया गया था तथा इसे 1,500 से ज़्यादा बार री-ट्वीट किया जा चूका है |     इस ट्वीट की थ्रेड पर ट्विटर हैंडल @Popat _Patra ने इसी वीडियो को कुछ और रंग दे कर ट्वीट किया है | @Popat_Patra द्वारा ट्वीट किये गए वीडियो में बच्ची ये बोलते नज़र आती है: "मोदी कितना फेंकता है यार | कभी कहता है यु.पी. का बेटा है कभी कहता है दिल्ली का बेटा है कभी कहता है गुजरात का बेटा है | अरे तेरा बाप कौन है यार
|" इस ट्वीट को भी 1,200 से ज़्यादा बार लाइक किया गया है |   असली बात   आपको बताते चले की असल वीडियो दरअसल वर्ष 2016 से है | सितम्बर 17, 2016 को गुजरात के नवसारी में अपने जन्मदिवस के अवसर पर मोदी एक सभा सम्बोद्धित कर रहे थे | इस अवसर पर मोदी ने रिओ पैरालिम्पिक्स में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए भारत के पैरालिम्पिक टीम को बधाई भी दी थी |   इसी सभा में एक दिव्यांग बच्ची ने मोदी के कहने पर रामायण के कुछ हिस्से सुनाये थे | असल वीडियो देखने से यह साफ़ पता चलता है की मोदी की गोद में दिख रही बच्ची रामायण के हिस्से सुना रही है ना की राहुल गाँधी को पप्पू बोल रही है | वायरल किये गए फ़ेक वीडियो में बड़ी ही सरलता के साथ किसी छोटी बच्ची की आवाज़ में "राहुल गाँधी पप्पू है" मॉर्फ़ कर के जोड़ा गया है |   असल वीडियो की क्लिपिंग आप निचे देख सकते हैं |   Full View

Related Stories