HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

क्या है उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की एक औरत के साथ स्टेज पर होती वायरल तस्वीर का सच ?

वायरल हुए पोस्ट में जिसे कल्पना तिवारी बताया जा रहा है वह भा.ज.पा सांसद पूनम महाजन है

By - Ashraf Khan | 9 Oct 2018 11:47 AM GMT

  दावा : मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के साथ तस्वीरो में नज़र आ रही महिला हाल ही में उत्तर प्रदेश की पुलिस के हाथो मारे गए विवेक तिवारी कि पत्नी कल्पना तिवारी है।   रेटिंग : झूठ   सच्चाई : आदित्यनाथ के साथ तस्वीरो में नज़र आ रही महिला कल्पना तिवारी नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी की मुंबई से सांसद पूनम महाजन है।   सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर वायरल होती नज़र आ रही है जो कुल चार तस्वीरो का कोलाज है। इन तस्वीरो में योगी आदित्यनाथ के साथ स्टेज पर बैठी एक महिला नज़र आती है। पोस्ट का दावा है की ये तस्वीरें एप्पल के एग्जीक्यूटिव और उत्तर प्रदेश पुलिस के हाथो मारे गए  विवेक तिवारी की धर्मपत्नी कल्पना तिवारी की है।  
                                            कल्पना तिवारी और विवेक तिवारी   फेसबुक पर किरन यादव के नाम के पेज पर इन तस्वीरो को लगभग 4,000 से ज्यादा बार शेयर किया जा चूका है। इस पेज को 4 लाख से ज्यादा लोग फॉलो कर रहे है।  
  दरअसल यह तस्वीरें पूनम महाजन की है जो भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय प्रमोद महाजन की बेटी और  राष्ट्रीय युवा मोर्चे की अध्यक्षा भी है।  
                                                          पूनम महाजन   इन तस्वीरो को 'खेलो भारत कार्यक्रम' नामक एक कार्यक्रम के लॉन्च में वर्ष 2017 में लिया गया था । कार्यक्रम के दौरान पूनम महाजन और आदित्यनाथ स्टेज पर साथ बैठे थे। तस्वीरो को गलत सन्दर्भ में वायरल किया जा रहा है।    

Related Stories