HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

इस तस्वीर में प्रधान मंत्री प्रीति अडानी के सामने नहीं झुक रहे हैं

वायरल पोस्ट का दावा है की महिला गौतम अडानी की पत्नी है | बूम ने पाया की यह दावे झूठे हैं

By - Saket Tiwari | 24 Oct 2019 11:31 AM GMT

भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर फ़ेसबुक और ट्विटर पर जोरों से वायरल हो रही है | इस तस्वीर में प्रधान मंत्री एक महिला के सामने झुक कर नमस्ते करते नज़र आते हैं | आस पास सुरक्षाकर्मी और पीछे एक हेलीकाप्टर दिखाई दे रहा है |

इसके साथ तरह तरह के दावे किये जा रहे हैं | कुछ दावे जो कैप्शन में या तस्वीर के ऊपर एडिट कर लिखे गए हैं उन्हें आप नीचे देख सकते हैं |

तस्वीर को एडिट कर उसके ऊपर लिखा है: "यह महिला उद्योगपति गौतम अडानी की पत्नी है | झुकी हुई गर्दन शायद रामु काका की है | खुद झुक जाते हैं और भक्तो को कहते हैं; मैं देश झुकने नहीं दूंगा, मैं देश बिकने नहीं दूंगा |"

वही एक दूसरा दावा भी इसी तस्वीर के साथ वायरल है जिसमें कहा गया है: "भाईओ यह महिला उद्योगपति अडानी की पत्नी है जो इंसान झुका हुआ(बिका हुआ) है वो हमारे देश का PM है । गिर ही जा ना पैरों पर"

आपको बता दें की यह तस्वीर कर्नाटक के तुमकुर में ली गयी है और यह गौतम अडानी की पत्नी नहीं बल्क़ि तुमकुर की मेयर हैं | यह सारे दावे फ़र्ज़ी हैं |

आप इन पोस्ट्स को नीचे देख सकते हैं | इसके आर्काइव्ड वर्शन यहाँ और यहाँ देखें |

Full View


यह दावे पहले बांग्ला में वायरल हुए थे जिसपर बूम ने लेख भी लिखा था | नीचे पढ़ें:

https://bangla.boomlive.in/did-narendra-modi-bow-down-in-front-of-adanis-wife-a-factcheck/

फ़ैक्ट चेक

बूम ने रिवर्स इमेज सर्च कर पाया की यह तस्वीर रेडिट वेबसाइट द्वारा इस्तेमाल की गयी थी जो 2014 में "Modi greeting Tumkur Mayor" (मोदी तुमकुर मेयर को नमन करते हुए) हैडलाइन के साथ प्रकाशित हुई थी |

इसके अलावा हमें नव भारत टाइम्स का 2017 में प्रकाशित एक लेख मिला जिसमें समान तस्वीर की सच्चाई बताई गयी थी | इस लेख के एक अंश में लिखा है: "जिस महिला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झुककर प्रणाम कर रहे हैं उनका संबंध अडानी से नहीं बल्कि कर्नाटक के तुमकुर शहर से है। यह महिला तुमकुर की पूर्व मेयर गीता रुद्रेश हैं। साल 2014 के सितंबर महीने में एक फ़ूड पार्क का उद्घाटन करने के लिए मोदी तुमकुर आए थे। उनके आगमन पर शहर की मेयर (तत्कालीन) गीता रुद्रेश ने उनका स्वागत किया था।"

विजय कर्नाटक के एक लेख के अनुसार नरेंद्र मोदी तुमकुर एक फ़ूड पार्क के उद्घाटन के लिए गए थे | वहां कर्नाटक के तब के मुख्य मंत्री के साथ साथ कई नेताओं से मिले थे जिसमें तुमकुर की मेयर गीता रुद्रेश भी शामिल थीं | (मुख्य लेख कन्नड़ भाषा में लिखा गया है, यह उसका हिंदी अनुवाद है |)

यह तस्वीर उसी दौरान ली गयी थी |

Related Stories