HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

क्या भीम आर्मी प्रमुख चंद्र शेखर आज़ाद का असली नाम नसीमुद्दीन ख़ान है? फ़ैक्ट चेक

'आज़ाद' ने अपने ऑफ़िशियल ट्वीटर हैंडल पर चुटकी लेते हुए इस खबर का खंडन किया है

By - Saket Tiwari | 19 Jun 2019 7:49 PM GMT

ट्विटर एवं फ़ेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की जा रही है जिसमें दावा किया गया है की भीम आर्मी प्रमुख चंद्र शेखर आज़ाद 'रावण' का असली नाम नसीमुद्दीन खान है और यह हिन्दू समुदाय को तोड़ने के लिए चली गयी मुस्लिमों की एक चाल है | पोस्ट में आज़ाद की फ़ोटो के साथ लिखा है 'भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर रावण का असली नाम नसीमुद्दीन खान है | कितने लोगों को पता था ये ? हिन्दुओं को तोडने की कुटिल मुस्लिम चाल |'

आपको बता दें की यह दावे फ़र्ज़ी हैं | कुछ ऐसे ही पोस्ट्स आप नीचे भी देख सकते हैं |

इस पोस्ट को यहाँ और इसके आर्काइव्ड वर्शन को यहाँ देखें |



आप ट्वीट के आर्काइव्ड वर्शन को यहाँ देख सकते हैं | कुछ ट्वीट्स और फ़ेसबुक पोस्ट्स यहाँ और यहाँ देख सकते हैं जो इसी दावे के साथ वायरल हो रहे हैं |

फ़ैक्ट चेक

बूम ने आज़ाद का ट्वीटर हैंडल देखा जहाँ उन्होंने ख़ुद चेक किया तो पाया की उन्होंने खुद इस दावे को सिरे से ख़ारिज किया है | आज़ाद ने ट्वीट किया है 'जबसे ये पोस्ट पढ़ी है मेरी तो हंसी नही रुक रही है। वैसे नसीमुद्दीन नाम बुरा नही है |'

फ़ेसबुक और ट्विटर पर यह पोस्ट कई हज़ार बार शेयर की जा चुकी है | आप चंद्रशेखर आज़ाद 'रावण' का ट्वीट नीचे देखें |



बूम ने स्वत्रन्त्र रूप से चंद्रशेखर आज़ाद 'रावण' से बात की और आज़ाद ने दावे को ख़ारिज़ करते हुए कहा: ये भाजपा के लोग बदनाम करने के लिए ऐसी चीजें करवाते है |

ये भाजपा के लोग बदनाम करने के लिए ऐसी चीजें करवाते है - चंद्रशेखर आज़ाद 'रावण'

हालांकि यह पहली दफ़ा नहीं है की चंद्रशेखर फ़र्ज़ी न्यूज़ की गिरफ़्त में आये हैं | पहले भी ज़ी न्यूज़ और न्यूज़ 18 ने उनका ग़लत बयान प्रकाशित किया था जिसका खंडन उन्होंने खुद ट्वीट के ज़रिये किया था | बाद में यह बयान भी दोनों न्यूज़ चैनलों ने हटाया | दोनों मीडिया संस्थानों के हिंदी वेबसाइट पर आज़ाद को यह कहते हुए क्वोट किया गया था की 'हम भारत बंद करना जानते हैं तो जलाना भी जानते हैं', जो की गलत था |

आज़ाद ने एक वीडियो ट्वीट करके यह खंडन किया था की वो कह रहे थे की 'हम भारत बंद करना जानते हैं तो चलाना भी जानते हैं' | इसे ग़लत तरह से चलाना को जलाना समझ लिया गया था | आप आज़ाद का ट्वीट नीचे देख सकते हैं |



Related Stories