HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

एन.डी.टी.वी इंडिया के लेख को शाहरुख़ खान के हवाले से फ़र्ज़ी सूचना फैलाने के लिए किया फ़ोटोशॉप

बूम ने पाया की खान के जन्मदिन के दिन हुए लाइट शो के बारे में लेख था परन्तु उसमे पैसों और उधारी की कोई बात नहीं है

By - Saket Tiwari | 13 Nov 2019 12:12 PM GMT

फ़ेसबुक पर वायरल एक फ़ोटोशॉप्ड तस्वीर जो वास्तव में एन.डी.टी.वी के एक लेख का स्क्रीनशॉट है, फ़र्ज़ी है | लेख की हैडलाइन में लिखा है, "2 करोड़ में लिखवाया बुर्ज खलीफा पर अपना नाम, पैसे देने की बारी आयी, अब फ़ोन नहीं रिसीव कर रहे शाह रुख खान |"

यह ख़बर फ़र्ज़ी है और उस समय वायरल हो रही है जब हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने अपना 54वां जन्मदिन मनाया है | एक दूसरे फ़ेसबुक यूज़र ने लिखा: "ये क्या हो गया सच्चा मुसलमान कभी ऐसा नही कर सकता तो इसका मतलब क्या समझा जाये शाहरुख खान सच्चे मुसलमान नही है ओ भी मात्र दो करोड़ रुपये के लिए ..! #ShahRukhKhanBirthday"

आप नीचे कुछ ऐसी पोस्ट्स देख सकते हैं | इनके आर्काइव्ड वर्शन यहाँ और यहाँ देखें |

Full View

यह फ़ोटोशॉप्ड तस्वीर ट्विटर पर भी कई बार रीट्वीट की जा चुकी है |



हालांकि, यह उत्सव नवंबर 2, 2019 को शाहरुख़ खान के जन्मदिवस पर मनाया गया था और इस अवसर पर कई लोगों ने खान को बधाइयां दी थी |

फ़ैक्ट चेक

बूम ने सबसे पहले एन.डी.टी.वी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर कीवर्ड खोज की और पाया की शाहरुख़ खान के जन्मदिन पर कुछ लेख प्रकाशित किये गए हैं |

जिस लेख की हैडलाइन को फ़ोटोशॉप से बदला गया है उसका वास्तविक वाक्य है: "शाहरुख खान के रंग में रंगा दुबई का 'बुर्ज खलीफा', देखने पहुंची लोगों की भारी भीड़…देखें वायरल वीडियो" |

इस तरह के उत्सव और बुर्ज ख़लीफ़ा में होने वाले लाइट शो के सन्दर्भ में बूम ने एमार नामक कंपनी को संपर्क किया है | यह कंपनी बुर्ज ख़लीफ़ा पर होने वाले इन कार्यक्रमों को संभालती है | एमार की प्रवक्ता चांदनी जयकुमार चुघ ने बताया, "शाहरुख़ खान की जन्मदिन बधाई के लिए बुर्ज ख़लीफ़ा पर किया गया प्रदर्शन भुगतान किया हुआ नहीं था."

इसके अलावा लेख में लिखा है, "नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 54वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस दौरान उन्हें दुनिया भर से ढेरों बधाइयां मिली. एक तरफ जहां शाहरुख खान के बर्थडे पर देशभर में उनके लिए फैन्स में दीवानगी देखी गई. शाहरुख खान के फैन्स आधी रात 'मन्नत' के बाहर बॉलीवुड के किंग को जन्मदिन की बधाइयां देने पहुंचे. वहीं, दूसरी ओर दुबई में भी किंग ऑफ रोमांस का बर्थडे बहुत ही धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया गया. दरअसल, दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के जरिए शाहरुख खान को बर्थडे की शुभकामनाएं दी गई."

लेख का स्क्रीनशॉट

हमनें फ़र्ज़ी स्क्रीनशॉट और वास्तविक लेख की तुलना की जिसमें हमें कई असमानताएं देखने को मिली | इसमें से 'र', 'क' और 'न' अक्षरों की असमानताएं जाहिर तौर पर दिखती हैं |

दोनों तस्वीरों की तुलना: बाएं: फ़र्ज़ी वायरल तस्वीर; दाएं: वास्तविक लेख का स्क्रीनशॉट

Related Stories