HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

अबू धाबी दौरे के बाद प्रधानमंत्री की फ़ोटोशॉप्ड तस्वीर वायरल

बूम ने पाया कि मूल तस्वीर में नरेंद्र मोदी ने अरबी अमीराती टोपी नहीं पहनी है

By - SK Badiruddin | 28 Aug 2019 7:04 AM GMT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अरबी इमिरती टोपी पहने एक फ़ोटोशॉप्ड तस्वीर फ़ेसबुक पर वायरल हो रही है।

यूएई देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ जायद को प्राप्त करने तथा दोनों देशों के बीच रणनीति संबंधों पर चर्चा करने के लिए मोदी पिछले सप्ताह यूएई में थे।

अबू धाबी एक्सक्यूटिव अफेयरस ऑथोरिटी चेयरमैन, खलदून खलीफा अल मुबारक द्वारा प्रधानमंत्री के अभिवादन की तस्वीर को ख़राब तरीके से फ़ोटोशॉप किया गया है।

फोटो के साथ दिए गए कैप्शन में लिखा है, "माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी दुबई में एक नए रूप में। वह आसानी से खुद को सूट करने के लिए संस्कृतियों में मिश्रित हो जातें है। हम, आम मतदाता, हिंदू / मुस्लिम कार्ड के अंतर्निहित उद्देश्य को नहीं समझ सकते। नेता सब कुछ कर सकते हैं। जय हिन्द!"

बंगला में मूल टेक्स्ट: দুবাইয়ে নতুন সাজে আমাদের মাননীয় প্রধানমন্ত্রী শ্রীনরেন্দ্র মোদীজি। যখন যেখানে তখন সেইখানের কার্ড। আমরা সাধারণ ভোটার হিন্দু/মুসলিম খেলা কিছুই বুঝতে পারি না। নেতারা সবই পারেন। জয় হিন্দ।)

पोस्ट का आर्काइव यहां देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का संदर्भ भी दिया।

कई पोस्ट के साथ कैप्शन दिया गया है जिसमें लिखा है "अगर मुख्यमंत्री को 'मुमताज बेग़म' कहा जा सकता है, तो जब प्रधानमंत्री सिर पर टोपी पहनते हैं, तो उन्हें 'मोदी मुल्ला' क्यों नहीं कहा जा सकता है?"

( बंगला में मूल कैप्शन, "মুখ্যমন্ত্রী হেজাব পরলে যদি "মমতাজ বেগম" হয়!
তাহলে প্রধানমন্ত্রী মোদি মাথায় উড়নি পরলে "মোদী মোল্লা" বলা যাবেনা কেন??")

पोस्ट को यहां अर्काइव किया गया है।

पत्रकार स्वाति चतुर्वेदी ने भी इस तस्वीर को ट्वीट किया, हालांकि बाद में ट्वीट हटा भी दिया।



फ़ैक्ट चेक

बूम ने एक रिवर्स इमेज सर्च चलाया और पाया कि अरबी अमीराती हेडगियर यानी टोपी को शामिल करने के लिए इमेज को एडिट किया गया था।

मूल छवि को 23 अगस्त को नरेंद्र मोदी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा शेयर किया गया था जब वह संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी पहुंचे थे। मोदी को इमरती प्रतिनिधियों द्वारा स्वागत करते देखा जा सकता है और उनके सिर पर कोई टोपी नहीं है।



इसी तस्वीर को द इंडियन एक्सप्रेस द्वारा प्रकाशित किया गया है, जिसमे समाचार एजेंसी पीटीआई को श्रेय भी दिया गया है।


पीएम मोदी की यूएई यात्रा के बारे में आईई द्वारा प्रकाशित लेख का स्क्रीनशॉट

अबू धाबी के क्राउन प्रिंस और सशस्त्र बल के डेप्यूटी सुप्रीम कमांडर, शेख मोहम्मद बिन जायद ने पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है। एक ट्वीट में, मोदी ने कहा कि सम्मान भारत के सांस्कृतिक लोकाचार और लोगों की मान्यता थी।



Full View

Related Stories