HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

क्या इस वायरल वीडियो में दिख रही महिला पूजा शकुन पांडेय है ?

हिन्दू महासभा की सदस्या पूजा हाल ही में महात्मा गाँधी के पुतले को गोली मार के चर्चा में आई थीं

By - Sumit | 6 Feb 2019 1:56 PM GMT

सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से पूजा शकुन पांडे नाम की महिला काफ़ी चर्चा का विषय रहीं हैं | आपको बता दें की ये वही महिला हैं जिन्होंने जनवरी तीस (30), यानी की महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि के दिन, अलीगढ़ में गाँधी के पुतले को गोली मारी थी | फ़िलहाल इस वायरल पोस्ट में पूजा किसी और वजह से चर्चा का विषय बनी हैं |

पिंकू गिरी नामक फ़ेसबुक यूज़र की प्रोफाइल से शेयर किये इस पोस्ट में एक वीडियो के साथ-साथ पूजा पांडे की एक तस्वीर है जिसमे वो गाँधी के पुतले को गोली मारती नज़र आ रहीं हैं | पोस्ट के साथ कैप्शन भी है जिसमे लिखा है: संघी ब्रांड…गाँधी जी के पुतले पर गोली चलाने वाली हिन्दू महासभा वाली #पूजाशकुनपांडेय का फूहड़ नाच … | रिपोर्ट लिखे जाने तक पोस्ट करीब 15,000 से ज़्यादा बार शेयर हो चूका था | वायरल हुए पोस्ट का आर्काइव्ड वर्शन यहां देखें |

Full View
वायरल पोस्ट

वायरल वीडियो का स्क्रीनग्रैब

वायरल पोस्ट

वहीँ वीडियो में आप भगवे रंग की साड़ी पहने एक महिला को नाचते देख सकते हैं | महिला किसी हिंदी फिल्म के गीत पर थिरक रही है | दावा किया गया है की वीडियो में दिख रही महिला दरअसल पूजा शकुन पांडे ही हैं |

बैकग्राऊँड

आपको बता दें की पूजा हिन्दू महासभा की सदस्या हैं | ये वही आर्गेनाईजेशन है जिसके सदस्य नाथूराम गोडसे भी रह चुके हैं | तीस जनवरी को हिन्दू महासभा ने अलीगढ़ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था | इस अवसर पर गाँधी के हत्यारे गोडसे की मूर्ति पर फूल मालाएं चढ़ाई गयी थी | इसी कार्यक्रम में 1948 के उस घटना का नाट्य-रूपांतरण भी हुआ था जिसमे गाँधी की मृत्यु हुई थी | गाँधी के पुतले को गोली मारने के बाद पूजा ने मीडिया से कहा था की ये नाट्य-रूपांतरण हर वर्ष होगा |

उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस घटना को लेकर 12 लोगों के खिलाफ क्रिमिनल केसेस भी दर्ज किया और इसी सिलसिले में फ़रवरी पांच को पूजा शकुन पांडे को हिरासत में ले लिया है | उनके पति अशोक पांडे भी फ़िलहाल पुलिस कस्टडी में हैं |

फैक्ट चेक

इस वीडियो के फैक्ट चेक के लिए बूम को ज़्यादा कुछ नहीं करना पड़ा | हमने कुछ कीवर्ड्स के साथ जब गूगल पर सर्च किया तो यूट्यूब के एक लिंक पर हमें यही महिला दिख गयी | चूँकि ये वीडियो फ़ेसबुक पर शेयर किये गए वीडियो से ज़्यादा क्लियर थी, हमने इसे अलग अलग फ्रेम्स में तोड़ कर ज़ूम करके देखा | हमने पूजा शकुन पांडे कि तस्वीर से जब इस महिला की तस्वीर को मिलाया तो दोनों में कोई भी समानता नहीं दिखी |

Full View

असल वीडियो

हालाँकि की वीडियो में दिख रही महिला कौन है इस बात का पता हमें नहीं चल पाया, पर वो पूजा नहीं है, ये तस्वीर को मेल कराने से साफ़ पता चलता है |

बूम ने तस्वीरों को आपस में मिला कर देखा

इसी वीडियो पर दैनिक भास्कर ने एक आर्टिकल भी कर दिया है जिसमे इस महिला को कई उपाधियों से नवाज़ा जा रहा है | हालांकि इसमें कहीं भी उन्हें पूजा शकुन पांडे नहीं बोला गया है | रिपोर्ट यहां पढ़ें |

Full View
उसी वीडियो से जुड़ा फ़ेसबुक पोस्ट

Related Stories