HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

अनिल उपाध्याय नामक काल्पनिक भाजपा विधायक फ़र्ज़ी दावों के साथ फ़िर ज़िंदा

बूम ने पाया की यह प्रदर्शन कमलेश तिवारी द्वारा बनाई गई हिन्दू समाज पार्टी के कार्यकर्तों ने किया था

By - Saket Tiwari | 30 Oct 2019 11:25 AM GMT

फ़ेसबुक पर वायरल एक वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है की भाजपा के विधायक अनिल उपाध्याय ने मुसलमानों भारत छोड़ो का नारा लगाया है | वीडियो में सुना जा सकता है की कई लोग रोड पर बैठ कर "मुसलमानों भारत छोड़ो, गद्दारों भारत छोड़ो" के नारे लगा रहे हैं |

वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है: "B.j.p. विधायक अनिल उपाध्याय की इस बयान पर क्या कहेगे मोदी जी, इन video को इतना वायरल करो की ये पूरा हिन्दुस्तान देख सके." (Sic)

करीब 57 सेकंड लम्बे इस वीडियो में लोग मुसलमान विरोधी नारे लगते और भारत को हिन्दू राष्ट्र बताते नज़र आते हैं | इस लेख के लिखे जाने तक इसे करीब 475 बार शेयर किया जा चूका है | आपको बता दें की यह नारे हिन्दू समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तीन महीने पहले लगाए थे जिसका भाजपा से सम्बन्ध नहीं है | इसके अलावा अनिल उपाध्याय नामक कोई विधायक भाजपा में है ही नहीं |

आप इस पोस्ट को नीचे देखें और इसका आर्काइव्ड वर्शन यहाँ देखें |

Full View

इसके पहले भी अनिल उपाध्याय के नाम से कई फ़र्ज़ी दावे वायरल हुए हैं | सोशल मीडिया ने एक काल्पनिक विधायक को जन्म दिया है जो भाजपा से ताल्लुक़ रखते है | बूम ने इन दावों को ख़ारिज करते हुए कई लेख लिखे और जांच कर सच्चाई का पता पहले भी लगाया है | इन लेखों को आप नीचे पढ़ सकते हैं |

https://hindi.boomlive.in/did-mp-congress-mla-praise-modi-heres-the-truth-of-republic-bharats-false-claims/
https://hindi.boomlive.in/viral-video-is-a-hoax-bjp-does-not-have-an-mla-named-anil-upadhyay/

फ़ैक्ट चेक

बूम ने कीफ्रेम्स के साथ रिवर्स इमेज सर्च कर देखा और पाया की यह वीडियो तीन महीने पहले लखनऊ में बनाया गया है | यूट्यूब पर इसे 22 जुलाई से 25 जुलाई के बीचे प्रकाशित हुए पाया जा सकता है |

यूट्यूब पर प्रकाशित किये गए इस वीडियो में एक यूज़र ने लिखा है: "हिन्दू समाज पार्टी के नेतृत्व में जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमलेश तिवारी जी है | श्री कमलेश तिवारी जी ने जिहादी गद्दार मुसलमान भारत छोड़ो मुहिम चलाई है | जिसका सभी कट्टर हिन्दू भाई समर्थन कर रहे है। बीते दिनों से हो रहे हिन्दुओ पर अत्याचार छोटी बच्चियों के मर्डर बलात्कार रुकने का नाम नही ले रहे है जिसका श्री कमलेश तिवारी जी डटकर खुलकर मुकाबला कर रहे है" |

हालांकि बूम को इस वीडियो या लखनऊ में इस तरह हुए किसी प्रदर्शन पर मुख्य धारा की मीडिया द्वारा कोई लेख नहीं मिला | इसके अलावा हमें भाजपा द्वारा भी इस तरह के किसी प्रदर्शन पर कोई लेख नहीं मिला | इस बात पर ध्यान दिया जा सकता है की हिन्दू समाज पार्टी ने मुसलमान विरोधी कई प्रदर्शन किये हैं | इससे जुड़ी जानकारी यहाँ पढ़ें |

बूम स्वतंत्र रूप से इस वीडियो के उत्पत्ति की पुष्टि नहीं कर सकता परन्तु हम इस दावे को ख़ारिज करने में कामियाब थे की यह प्रदर्शन भाजपा के विधायक अनिल उपाध्याय द्वारा किया गया है |

Related Stories