फास्ट चेक

विजय माल्या ने नहीं दिया भाजपा को यह 35 करोड़ का चेक

इस चेक के साथ दावा है कि लंदन भाग जाने से पहले विजय माल्या ने भारतीय जनता पार्टी को भारी राशि डोनेट की थी |

By - Saket Tiwari | 6 Jan 2021 4:23 PM IST

विजय माल्या ने नहीं दिया भाजपा को यह 35 करोड़ का चेक

Claim

"यह काला धन मोदी द्वारा लाया गया था, उन्हें पार्टी के लिए धन मिला और अब वह खाद्य उत्पादकों पर तलवार चला रहे हैं।" (ਇਹ ਕਲਾ ਧੰਨ ਮੋਦੀ ਨੇ ਲਿਆਦਾ ਵੇਖ ਲਉ ਪਾਰਟੀ ਲਈ ਫੰਡ ਲਏ ਤੇ ਹੁਣ ਅੰਨ ਪੈਦਾ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਤੇ ਤਲਵਾਰ ਧਰੀ ਫਿਰਦਾ)

Fact

बूम ने इस वायरल चेक को पहले भी ख़ारिज़ किया है | अब इसे किसान आंदोलन से जोड़ा जा रहा है | पिछले कई सालों से वायरल यह चेक फ़र्ज़ी है एवं विजय माल्या के नाम का नहीं है | यही चेक विजय माल्या द्वारा भाजपा को दिए गए रुपयों के अलावा आम आदमी पार्टी को हवाला मनी डोनेशन के रूप में भी वायरल रहा है | दोनों चेक एकदम समान हैं | चेक नंबर से लेकर अकाउंट नंबर तक एक जैसे हैं | इसके अलावा बूम ने कई और बिंदुओं पर गौर किया और इसे ख़ारिज़ किया था | यह चेक 2018 से वायरल है | पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें |


Tags:

Related Stories