HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

पंजाब में कोविड-19 से बचने की 'मॉक ड्रिल' सच्ची घटना के रूप में वायरल

सब-डिविशनल मजिस्ट्रेट ने बूम से बताया की वीडियो एक मॉक ड्रिल का है जो 13 मार्च को की गयी थी|

By - Saket Tiwari | 17 March 2020 6:03 PM GMT

पंजाब पुलिस की मॉक ड्रिल का एक वीडियो वास्तविक तौर पर शेयर किया जा रहा है जिसमें दिखाया गया है की कैसे पुलिस ने सहयोग न देने वाले कोरोनावायरस पीड़ितों को संभालने का बंदोबस्त किया है|

वीडियो में दिखाया गया है की कई पुलिसकर्मी फेस मास्क लगा कर एक शख़्स को पकड़ते हैं जो डॉक्टर से इलाज़ करवाने के लिए तैयार नहीं है| वीडियो के साथ दावा गुरमुखि लिपि में वायरल है जिसका हिंदी अनुवाद है: "पंजाब पुलिस और डॉक्टरों की टीम ने कोरोनावायरस मरीज़ को गिरफ़्तार किया| पंजाब पुलिस और डॉक्टर दुनिआ में सबसे बेहतरीन हैं| नोट: यह जांच लुधिअना में भी हो|"

बूम ने पाया की यह दावा फ़र्ज़ी हैं क्योंकि वीडियो दरअसल मानसा (पंजाब) में हुई एक मॉक ड्रिल के दौरान फिल्माया गया था| यह मॉक ड्रिल जिला शासन प्रबंधन, डॉक्टरों और पुलिस के समूह द्वारा आयोजित की गयी थी ताकि जिला की महामारी से लड़ने की तैयारी जाँची जा सके|

यह भी पढ़ें: नहीं, कोरोनावायरस रोगियों के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो के होटल अस्पताल में नहीं बदले जाएंगे

(गुरमुखि: ਕਰੌਨਾ ਵਾਇਰਸ ਦੇ ਮਰੀਜ਼ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲੀਸ ਤੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਕੀਤਾ ਗਿਰਫਤਾਰ ਸਾਰੀ ਦੁਨੀਆੰ ਦੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਤੇ ਪੁਲੀਸ ਵਿੱਚੋਂ ਸਭ ਤੋਂ ਵਧੀਆ ਸਾਡੀ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲੀਸ ਤੇ ਡਾਕਟਰ ਨੋਟ :- ਇਹ ਚੈੱਕ ਨਾਕੇ ਲੁਧਿਆਣੇ ਵਿੱਚ ਜ਼ਰੂਰ ਲਗਾਓ )

वायरल वीडियो को नीचे देखें और इसका आर्काइव्ड वर्शन यहाँ देखें| कई और पोस्ट्स इसी वीडियो के साथ यहाँ देखि जा सकती हैं|

Full View

जरूर देखें: कोरोनावायरस पर लाइव अपडेट

नावेल कोरोनावायरस, कोरोनावायरस का एक नया प्रकार है जो वुहान, चीन में सबसे पहले पाया गया| हाल में विश्व स्वास्थ संगठन ने इस बिमारी को महामारी घोषित किया है| भारत में यह वायरस अब तक तीन लोगों की जान ले चूका है और 137 सकारात्मक मामले सामने आये हैं|

यह भी पढ़ें: क्या 'मास्क' वायरस को मार सकता है? फ़ैक्टचेक

यही वीडियो क्लिप व्हाट्सएप्प पर भी वायरल है जहाँ इसके साथ कैप्शन है: जैसा की हम सब जानते हैं की स्पेन से आने वाले यात्रियों को एक अनिवार्य क्वारेंटीन पीरियड बिताना है| यह गजब की बात है की मोदी सरकार क्वारेंटीन हुए यात्रियों को क्या दे रही है| यह हिंदी में है|"


यह नव्वे सेकंड लम्बा वीडियो काफी बनावटी दिखता है| एक शख़्स अपने फ़ोन में देखते हुए बाजार की ओर से आता है जबकि कई लोग उसके आसपास रहते हैं| जैसे ही वह बेरिकेड्स के पास आता है पुलिस उसे पकड़ती है और डॉक्टर उसके मुँह पर मास्क लगते हैं| बाद में उसे एम्बुलेंस में लेजाया जाता है|




यही वीडियो ट्विटर पर भी शेयर किया गया है|

फ़ैक्ट चेक

वीडियो को गौर से देखने पर वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर दिखता है जो PB31 H 9195 है, यह मानसा, पंजाब का है| जैसा की वीडियो बनावटी दिख रहा है, बूम ने 'कोरोना वायरस मॉक ड्रिल मानसा पंजाब' कीवर्ड खोज की| हमें विश्वास न्यूज़ का एक फ़ैक्ट चेक मिला जो इसी वीडियो पर था|

फ़ैक्ट चेक में इस मामले को मानसा जिले के बच्छोआना गांव, बुढलाडा तहसील का बताया है| इसके बाद बूम ने बुढलाडा के सब-डिविशनल मजिस्ट्रेट आदित्य दचवाल से संपर्क किया| उन्हें बूम ने वीडियो भेजा और उन्होंने इसे देखकर सत्यापित किया और कहा, "हमनें 13 मार्च, 2020 को एक मॉक ड्रिल की थी ताकि कोरोनावायरस के लिए तैयारी पुख्ता हो|"

"टीम में जिला प्रसाशन, पुलिस और डॉक्टर थे," दचवाल ने बताया|

यह भी पढ़ें: 


Related Stories