HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

उज्जैन पुलिस द्वारा लोगों को पकड़ने का वीडियो दिल्ली के नाम पर हुआ वायरल

वायरल वीडियो के साथ दावा किया गया है कि दिल्ली पुलिस बिना मास्क पहने लोगो को दस घंटे के लिए जेल में डाल रही है

By - Saket Tiwari | 26 Nov 2020 2:42 PM GMT

पुलिसकर्मियों का बिना मास्क के घूम रहे लोगों को पकड़कर वैन में बैठाने का एक वीडियो फ़र्ज़ी दावों के साथ वायरल है कि यह कार्यवाही दिल्ली पुलिस की है जो बिना मास्क के लोगों को दस घंटे के लिए जेल में क़ैद कर रही है |

बूम ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया | दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त प्रवक्ता अनिल मित्तल ने कहा, "यह जेल में रखने वाली खबर फ़र्ज़ी है, हम नियम न मानने वालों पर 2,000 का जुर्माना कर रहे हैं |" हमनें वायरल वीडियो में दिख रहे स्पॉट को जीओलोकेट कर पता लगाया कि यह उज्जैन, मध्य प्रदेश, का वीडियो है | इस बात की पुष्टि उज्जैन में पदस्थ एक पुलिसकर्मी ने भी कि और कहा कि वे वीडियो में दिख रहे एक आरक्षक को पहचानते हैं |

नोवेल कोरोनावायरस के तेज़ी से बढ़ते मामलों के चलते कई राज्यों ने कठोर तरीके अपनाए हैं ताकि वायरस की रोकथाम की जा सके | दिल्ली में मास्क ना पहनने पर जुर्माना 500 रूपए से बढ़ा कर 2,000 रूपए कर दिया गया है | न्यूज़ रिपोर्ट्स की माने तो उज्जैन में पुलिस ने भारी जुर्माना और बिना मास्क पाए जाने पर 10 घंटे की अस्थाई जेल करने का प्रावधान किया है | यहां पढ़ें | यह प्रावधान मध्य प्रदेश में कई ज़िलों में किए गए हैं |

नहीं, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नहीं दिया है यह वायरल बयान

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति पुलिसकर्मियों से मिन्नतें कर रहा है कि उसे जाने दिया जाए | कई अन्य लोग जो बिना मास्क के घूम रहे हैं, उन्हें भी पकड़ा जा रहा है |

यह वीडियो एक दावे के साथ वायरल है जिसमें लिखा है: "बिना मास्क के दिल्ली में 10 घंटे की जेल और उसके बाद जल्द ही मुंबई, बंगलौर, हैदराबाद और अन्य राज्यों में"

(अंग्रेजी में: 'Without mask 10 hours jail in Delhi and soon to be followed in Mumbai, Bangalore, Hyderabad and other States')

पोस्ट्स नीचे देखें और इनके आर्काइव्ड वर्शन यहां, यहां और यहां देखें |

Full View


Full View

यही वीडियो ट्विटर पर भी तेज़ी से शेयर हो रहा है |

अशोक गेहलोत की पुरानी तस्वीर इस दिवाली सेलिब्रेशन के रूप में वायरल

फ़ैक्ट चेक

बूम ने वायरल वीडियो को करीब से देखा और पाया कि पुलिस वैन मध्य प्रदेश पुलिस की है क्योंकि "MP 03" रजिस्ट्रेशन नंबर केवल एम.पी पुलिस को दिया जाता है | अधिक जानकारी यहां उपलब्ध है |


हमनें इसके बाद सम्बंधित कीवर्ड्स के साथ खोज की और मध्य प्रदेश में इस तरह की कार्यवाही पर कई न्यूज़ रिपोर्ट्स पाई | हमें ज़ी न्यूज़ की 22 नवंबर 2020 को प्रकाशित एक वीडियो रिपोर्ट मिली जिसमें शहर को उज्जैन बताया गया था |

इस आर्टिकल से संकेत लेकर हमनें गूगल मैप पर उज्जैन शहर में इंडियन आयल का पेट्रोल पंप ढूंढा जो वायरल वीडियो में देखा जा सकता है | हमें यही पेट्रोल पंप उज्जैन के कोयला फाटक चौराहे पर मिला |

बूम ने उज्जैन में पदस्थ एक पुलिसकर्मी से संपर्क किया | उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वे वीडियो में दिख रहे एक आरक्षक को पहचानते हैं एवं वीडियो में दिख रहे चौराहे पर वे पहले ड्यूटी कर चुके हैं |

हमनें इसके बाद इंडियन आयल पेट्रोल पंप के मालिक संजय भार्गव से बात की | "मैं पेट्रोल पंप को पहचानता हूँ | वह हमारा है | मैं यह नहीं कह सकता कि कब यह घटना हुई थी क्योंकि मैं ज़्यादा पेट्रोल पंप पर रहता नहीं हूँ," भार्गव ने बूम को बताया |

छत्तीसगढ़ से पुराना वीडियो गोवा में अडानी के ऑपरेशन के नाम पर वायरल

हालांकि बूम इस बात की पुष्टि स्वतंत्र रूप से नहीं कर पाया कि यह क्रैकडाउन किस पुलिस स्टेशन की सीमा में किया गया था |

Related Stories