Boom Live
  • फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़
  • राजनीति
  • वीडियो
  • Home-icon
    Home
  • Authors-icon
    Authors
  • Careers-icon
    Careers
  • फैक्ट चेक-icon
    फैक्ट चेक
  • एक्सप्लेनर्स-icon
    एक्सप्लेनर्स
  • फास्ट चेक-icon
    फास्ट चेक
  • अंतर्राष्ट्रीय-icon
    अंतर्राष्ट्रीय
  • बिहार चुनाव 2025-icon
    बिहार चुनाव 2025
  • वेब स्टोरीज़-icon
    वेब स्टोरीज़
  • राजनीति-icon
    राजनीति
  • वीडियो-icon
    वीडियो
  • Home
  • फैक्ट चेक
  • अशोक गेहलोत की पुरानी तस्वीर इस...
फैक्ट चेक

अशोक गेहलोत की पुरानी तस्वीर इस दिवाली सेलिब्रेशन के रूप में वायरल

बूम ने पाया कि वायरल तस्वीर अक्टूबर 2019 में ली गयी थी जब अशोक गेहलोत ने दिवाली मनाई थी |

By - Anmol Alphonso |
Published -  23 Nov 2020 6:16 PM IST
  • अशोक गेहलोत की पुरानी तस्वीर इस दिवाली सेलिब्रेशन के रूप में वायरल

    एक साल पहले राजस्थान (Rajasthan) के मुख्य मंत्री अशोक गेहलोत (Ashok Gehlot) की अपने परिवार के साथ दिवाली (Diwali) मनाने की तस्वीर फ़र्ज़ी दावों के साथ वायरल है कि राज्य में पटाखे बैन (crackers ban) करने पर भी वे फुलझड़ी जला रहे हैं |

    बढ़ते कोविड-19 (COVID-19) मामले और वायु प्रदुषण के चलते राजस्थान समेत कई राज्यों ने पटाखों की खरीद-बिक्री पर दिवाली से पहले बैन लगाया था |

    यह तस्वीर तब वायरल है जब अशोक गेहलोत सरकार ने पटाखे बेचने पर 10,000 रूपए और जलाते हुए पाए जाने पर 2,000 रूपए का जुर्माना तय किया है | तस्वीर में गेहलोत अपने परिवार के साथ फुलझड़ी जलाते देखे जा सकते हैं |

    भगत सिंह की बहन परकाश कौर की मृत्यु 2014 में हुई है, हाल में नहीं

    तस्वीर के साथ कैप्शन गेहलोत पर व्यगात्मक टिपण्णी भी करता है और उनके अमेरिका से ऑक्सीजन वाले पटाखे बनाने की गुज़ारिश पर तंज कसता है |

    कैप्शन में लिखा है: "श्रीमान अशोक गहलोत जी ने अमेरिका से रिक्वेस्ट किया था कि वह ऐसा पटाखा बनाएं जो जलाने पर ऑक्सीजन छोड़े और अमेरिका ने पूरे भारत में सिर्फ अशोक गहलोत जी को एक ऐसा पटाखा बना कर दिया जो जलाने पर ऑक्सीजन छोड़ता है उसी ऑक्सीजन युक्त पटाखे को छोड़ते हुए अशोक गहलोत जी और हां अशोक गहलोत जी ने अपने राज्य में पटाखा छोड़ने पर अपराध बना दिया है कई बच्चों को पटाखा जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया उनके पिता ने भारी-भरकम जुर्माना देकर अपने बच्चों को पुलिस स्टेशन से वापस घर लाए हालांकि सुनने में आ रहा है कि जब अमेरिका ने अशोक गहलोत से ऑक्सीजन युक्त पटाखे का पैसा मांगा तब अशोक" |

    पोस्ट्स नीचे देखें और इनके आर्काइव्ड वर्शन यहां और यहां उपलब्ध हैं |



    गणपति विसर्जन के वक़्त पाक विरोधी नारों का वीडियो जे.एन.यु के नाम पर वायरल

    फ़ैक्ट चेक

    हमनें इस तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च किया और साथ में कीवर्ड्स का इस्तेमाल किया और अशोक गेहलोत के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर यही तस्वीर पाई जो अक्टूबर 2019 में पोस्ट की गयी थी |

    उन्होंने कैप्शन में लिखा था: "Celebrated #Diwali with #family #diwalicelebration"

    View this post on Instagram

    A post shared by Ashok Gehlot (@ashokgehlot.inc)

    यही तस्वीर अशोक गेहलोत के बेटे वैभव गेहलोत ने भी 28 अक्टूबर 2019 को ट्वीट की थीं | वैभव वायरल तस्वीर में भी दिख रहे हैं |

    दीपावली के अवसर पर सपरिवार लक्ष्मी मां की पूजा-अर्चना की।#DiwaliCelebration #HappyNewYear #Lakshmipooja pic.twitter.com/ey0iL7F9uV

    — Vaibhav Gehlot (@VaibhavGehlot80) October 28, 2019

    बूम ने पहले भी पुराने वीडिओज़ को ख़ारिज़ किया है जिनके साथ फ़र्ज़ी दावे किये गए हैं |

    Tags

    DiwaliAshok GehlotRajasthan#Viral Image#Fake NewsFact Check
    Read Full Article
    Claim :   हाल में अशोक गेहलोत ने मनाई धूम धाम से दिवाली
    Claimed By :  Social media
    Fact Check :  False
    Next Story
    Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors.
    Please consider supporting us by disabling your ad blocker. Please reload after ad blocker is disabled.
    X
    Or, Subscribe to receive latest news via email
    Subscribed Successfully...
    Copy HTMLHTML is copied!
    There's no data to copy!