HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

फ़र्ज़ी: कोविड-19 के पहले मरीज़ ने बनाया था चमगादड़ के साथ शारीरिक संबंध

लेख वर्ल्ड न्यूज़ डेली से है, यह एक जानीमानी फ़र्ज़ी समाचार वेबसाइट है, जो व्यंग्य सामग्री की आड़ में ग़लत सूचनाएं फ़ैलाती है।

By - BOOM FACT Check Team | 2 April 2020 10:36 AM GMT

एक जानी-मानी फ़र्ज़ी समाचार वेबसाइट - वर्ल्ड न्यूज़ डेली रिपोर्ट (डब्ल्यूएनडीआर) के एक लेख में दावा किया जा रहा है कि चीनी अधिकारियों ने कहा है कि कोरोनावायरस के सबसे पहले रोगी ने चमगादड़ के साथ सेक्स किया था। इस ग़लत दावे को सच मानते हुए कई लोग इसे ऑनलाइन शेयर कर रहे हैं।

फ़र्ज़ी वेबसाइट पर छपे लेख पर फेसबुक पर खूब चर्चा हो रही है। एक सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टूल, क्राउड टैंगल के आंकड़ों के अनुसार, बूम के इस लेख के लिखे जाने तक फेसबुक पर फ़र्ज़ी लेख पर करीब 300,000 बार बात की गई है और लगभग 40,000 शेयर मिले हैं।

लेख फ़र्ज़ी कहानी बनाते हुए कहता है कि चीनी अधिकारियों ने हुबई प्रांत के एक 24 वर्षीय व्यक्ति यिन डाओ तांग की पहचान नोवेल कोरोनावायरस से पीड़ित होने वाले पहले मामले के रूप में की है जो 17 नवंबर को सामने आया था। वेबसाइट में आगे दावा किया गया है कि ऐसा माना जा रहा है कि चमगादड़ सहित कई जानवरों के साथ यौन क्रिया में लिप्त होने के बाद तांग इस बीमारी से ग्रसित हुए हैं। इस फ़र्ज़ी कहानी में एक काल्पनिक चीनी अधिकारी का बयान भी शामिल है| साथ ही एक बूढ़े व्यक्ति की तस्वीर भी दी गयी है जिसे तांग का पिता बाताया जा रहा है और बताया जा रहा है कि वह अपने बेटे के कार्यों के लिए शर्मिंदा हैं।

फ़ैक्टचेक

पूरी कहानी कल्पनिक है। कहानी में उपयोग की जाने वाली मुख्य तस्वीर हांगकांग फ्री प्रेस के इस लेख से है।

वर्ल्ड न्यूज़ डेली रिपोर्ट एक फ़र्ज़ी साइट है जो व्यंग सामग्री प्रकाशित करने की आंड़ में ग़लत जानकारी फैलाता है।

फ़र्ज़ी समाचार वेबसाइटों की सूची में भी इसका उल्लेख है।

बूम ने पिछले दिनों वेबसाइट से लेखों को ख़ारिज किया है।

यह भी पढ़ें: न्यू यॉर्क के रेस्त्रां में मानव मांस का परोसा जाना एक फ़र्ज़ी ख़बर है

वर्ल्ड न्यूज़ डेली रिपोर्ट, समाचार जैसे सुनाई देने वाले नाम होने के कारण, लोग अक्सर इस पर छपे लेखों को सही मान लेते हैं और इसे ऑनलाइन शेयर करते हैं।

साइट पर दी गई अन्य कहानियों से पता चलता है कि कैसे इसकी सारी सामग्री संदेहात्मक है।


"व्यंग्यात्मक सामग्री"

साइट के 'हमारे बारे में' सेक्शन में पेज को नीचे स्क्रॉल करने पर डिस्क्लेमर देखा जा सकता है, जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि वेबसाइट को पर दी गई सामग्री वास्तविक घटनाएं नहीं हैं।

"वर्ल्ड न्यूज़ डेली रिपोर्ट अपने लेखों की व्यंग्यात्मक प्रकृति और उनकी सामग्री की काल्पनिक प्रकृति के लिए सभी जिम्मेदारी मानती है। इस वेबसाइट के लेखों में दिखने वाले सभी चरित्र - यहां तक कि वास्तविक लोगों पर आधारित - पूरी तरह से काल्पनिक और उनके और किसी भी व्यक्ति के बीच कोई समानता, जीवित, मृत या मरे हुए, विशुद्ध रूप से एक संयोग है "- वर्ल्ड न्यूज़ रिपोर्ट



 


Related Stories