HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फ़ैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फ़ास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
लोकसभा चुनाव 2024No Image is Available
फ़ैक्ट चेक

कैप्टन अमरिंदर सिंह और मुकेश अम्बानी की पुरानी तस्वीर वायरल

दावा किया जा रहा है कि भारत बंद के एक दिन पहले पंजाब के मुख्य मंत्री मुकेश अम्बानी से मिले |

By - Debalina Mukherjee | 11 Dec 2020 8:31 AM GMT

तीन साल पुरानी एक तस्वीर जो रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अम्बानी और पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को हाथ मिलाते दिखाती है, फ़र्ज़ी दावों के साथ वायरल है | दावा है कि यह मुलाक़ात किसानों के आह्वाहन पर भारत बंद के एक दिन पहले यानी 7 दिसंबर को हुई है |

यह तस्वीर किसान आंदोलन पर कांग्रेस पार्टी के पक्ष के तरफ़ ऊँगली उठाती है | नेटिज़ेंस दावा कर रहे हैं कि जबकि कांग्रेस ने किसानों के प्रति हमदर्दी जताई है, पार्टी के सदस्य और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह निजी रूप से उद्योगपतियों से मिलकर निवेश और व्यवसाय पर चर्चाएं कर रहे हैं |

किसानों द्वारा 8 दिसंबर को भारत बंद कर केंद्र सरकार द्वारा बनाए तीन कृषि कानूनों का विरोध किया गया था | यहां पढ़ें |

राजनाथ सिंह का 7 साल पुराना वीडियो वर्तमान किसान आंदोलन से जोड़ा गया

वायरल पोस्ट के साथ दावा कुछ यूँ है: "भारत बंद से एक दिन पहले, आज मुंबई मैं मुकेश अम्बानी की पंजाब के सी.एम कप्तान अमरिंदर सिंह से मुलाक़ात हुई, फार्मर्स एजिटेशन पर कप्तान साहेब पहले ही एच.एम अमित शाह की प्रोपोज़ल्स का सपोर्ट कर चुके हैं | पंजाब सी.एम ने कहा के अम्बानी जी से उन की पंजाब मैं इंडस्ट्रियल और इन्वेस्टमेंट प्रोजेक्ट्स पर बातचीत हुई | एक तरफ़ कांग्रेस फार्मर्स एजिटेशन और भारत बंद का सपोर्ट कर रही है और इसी पीरियड में पंजाब के सी.एम जी भी अम्बानी जी से मुलाक़ात कर रहे हैं | यह कैसी पॉलिटिक्स है?"

इनके आर्काइव्ड वर्शन यहां, यहां और यहां देखें |



 फ़ैक्ट चेक

बूम ने एक रिवर्स इमेज सर्च किया और 31 अक्टूबर, 2017 की हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में इसी वायरल फ़ोटो को पाया | रिपोर्ट में कहा गया है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने उस समय मुलाकात की, जब सिंह कृषि, खाद्य प्रसंस्करण और विनिर्माण सहित कई क्षेत्रों में व्यापार के अवसरों पर चर्चा करने के लिए मुंबई पहुंचे।


इसके अलावा, हमने 31 अक्टूबर, 2017 से पंजाब के सीएम द्वारा की गयी एक फ़ेसबुक पोस्ट पाई, जो उस तस्वीर को दिखाता है जो झूठे दावों के साथ शेयर की जा रही है। पोस्ट में मुंबई में अंबानी के साथ बैठक से सिंह की अन्य तस्वीरें भी हैं।

Full View

इन्हीं तस्वीरों का सेट हमें अमरिंदर सिंह के सत्यापित ट्विटर हैंडल पर भी मिला |


 







Related Stories