HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
HomeNo Image is Available
AuthorsNo Image is Available
CareersNo Image is Available
फैक्ट चेकNo Image is Available
एक्सप्लेनर्सNo Image is Available
फास्ट चेकNo Image is Available
अंतर्राष्ट्रीयNo Image is Available
बिहार चुनाव 2025No Image is Available
वेब स्टोरीज़No Image is Available
राजनीतिNo Image is Available
वीडियोNo Image is Available
फैक्ट चेक

इजरायली शहर हाइफा पर हमले के दावे से वायरल हुआ सीरिया का पुराना वीडियो

US Iran War: बूम ने पाया कि वायरल वीडियो 2025 में दमिश्क पर हुए उस हमले का है, जहां इजरायली सेना ने सीरियाई रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाया था.

By -  Jagriti Trisha |

3 March 2026 6:26 PM IST

सोशल मीडिया पर ईरान द्वारा इजरायली शहर हाइफा पर हमले के दावे से एक वीडियो वायरल हो रहा है. बूम ने जांच में पाया कि वायरल हो रहा वीडियो इजरायल का नहीं बल्कि सीरिया का है.

यह वीडियो जुलाई 2025 का है, तब इजरायल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क में स्थित रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाया था. इसका मौजूदा ईरान-इजरायल संघर्ष से कोई संबंध नहीं है.

गौरतलब है कि 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने एक संयुक्त अभियान के तहत ईरान के कई शहरों पर सैन्य हमले किए, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में ईरान ने भी इजरायल के तेल अवीव समेत कतर, आबू धाबी, दुबई और संयुक्त अरब अमीरात सहित कई खाड़ी देशों को निशाना बनाया.

Al Jazeera की एक रिपोर्ट के मुताबिक इन हमलों के दौरान अब तक ईरान में 555 लोग, इजरायल में कम से कम 10 लोग और खाड़ी देशों में 5 लोग मारे गए हैं.

सोशल मीडिया पर क्या है वायरल?

एक्स और फेसबुक पर वायरल हो रही यह वीडियो क्लिप करीब 9 सेकंड की है, जिसमें तेज धमाके की आवाज सुनाई देती है और इमारतों से धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई देता है. (आर्काइव लिंक)

यूजर्स इसे हालिया ईरान-इजरायल संघर्ष से जोड़ते हुए शेयर कर रहे हैं और लिख रहे हैं  कि यह ईरान द्वारा इजरायल के हाइफा शहर पर किए गए हमले का वीडियो है. (आर्काइव लिंक)

पड़ताल में क्या मिला:

वायरल वीडियो 2025 का है 

पड़ताल के दौरान हमें @visegrad24 के एक्स हैंडल पर एक वीडियो मिला, जिसमें वायरल क्लिप से मिलते-जुलते विजुअल मौजूद थे. यहां यह वीडियो 16 जुलाई 2025 को पोस्ट किया गया था, जिससे स्पष्ट होता है कि यह 28 फरवरी 2026 से जारी ईरान-इजरायल-अमेरिकी संघर्ष से पहले का वीडियो है.


इसके कैप्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक वीडियो में दमिश्क स्थित सीरियाई रक्षा मंत्रालय की बिल्डिंग पर इजरायल द्वारा की गई एयरस्ट्राइक दिखाई गई है.

इजरायल ने सीरियाई रक्षा मंत्रालय पर किया था हमला

संबंधित कीवर्ड सर्च की मदद से हमें Aljazeera, Theguardian, Reuters और Telegraaf की रिपोर्ट मिली. अधिकांश रिपोर्ट में वायरल वीडियो से मिलते-जुलते दृश्य मौजूद हैं.

Full View


खबरों के अनुसार, इजरायल ने 16 जुलाई 2025 को सीरिया की राजधानी दमिश्क में स्थित रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय और राष्ट्रपति भवन के पास हवाई हमले किए थे. इस हमले में मंत्रालय की चार मंजिलें ढह गईं और उसका बाहरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था.

रिपोर्ट में सीरियाई अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और करीब 18 लोग घायल हो गए. हालांकि Reuters की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से मारे गए सुरक्षा बलों की संख्या पांच बताई गई है.

इजरायली सेना का कहना था कि दक्षिणी सीरिया के Suwayda क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय ड्रूज के खिलाफ बढ़ती हिंसा और सैन्य कार्रवाई के बाद उसने यह कदम उठाया था. तब आजतक और एनडीटीवी समेत कई इंडियन मीडिया आउटलेट्स ने भी इससे संबंधित खबर प्रकाशित की थी.

ईरान ने की हाइफा पर हमले की कोशिश!

खबरों के मुताबिक ईरान ने इजरायल की पोर्ट सिटी हाइफा पर हमले के प्रयास किए हैं लेकिन हमारी जांच में साफ है कि यह वीडियो हालिया ईरान-इजरायल संघर्ष से जुड़ा नहीं है.



Tags:

Related Stories